ह्यूस्टन में ICE एजेंट की गोलीबारी, वाहन रोकने की कार्रवाई के दौरान व्यक्ति घायल; बाद में अवैध अप्रवासी होने का दावा…

अमेरिका के ह्यूस्टन में यूएस इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) के एक एजेंट ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। यह घटना तब हुई जब अधिकारी उसकी गाड़ी रोकने की कोशिश कर रहे थे। इस बात की जानकारी एजेंसी ने मंगलवार को दी।

मृतक की पहचान लोरेंजो साल्गाडो अराउजो के तौर पर हुई है। आईसीई ने उसे मैक्सिकन नागरिक और गैर-कानूनी प्रवासी बताया है, जिसने संघीय आव्रजन अधिकारियों के टारगेटेड एनफोर्समेंट ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तारी से बचने की कोशिश की थी।

एजेंट ने लोरेंजो को क्यों मारी गोली?

मारे गए ड्राइवर के बेटे रोनाल्डो साल्गाडो ने स्पेनिश भाषा के टीवी चैनल टेलीमुंडो ह्यूस्टन को बताया कि उनके पिता को तब गोली मारी गई जब वे इलाके में काम पर रखने के लिए लोगों को ढूंढ रहे थे। घटना के बारे में आईसीई के बयान के अनुसार, साल्गाडो ने आईसीई की कानून प्रवर्तन गाड़ी को टक्कर मारी, कई बार मौखिक आदेशों का पालन करने से इनकार किया और कानून प्रवर्तन अधिकारी को कुचलने की कोशिश में अपनी गाड़ी का हथियार की तरह इस्तेमाल किया।

आईसीई ने कहा कि इस टकराव के दौरान हमारे अधिकारी ने आत्मरक्षा में अपनी बंदूक चलाई, जिससे ड्राइवर को गोली लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।

घटनास्थल के पास से गुजर रहे एक व्यक्ति द्वारा रिकॉर्ड किए गए और ह्यूस्टन में फॉक्स से जुड़े KRIV-TV द्वारा ऑनलाइन पोस्ट किए गए वीडियो में दो एजेंट एक सफेद वैन के ड्राइवर की तरफ सड़क पर पड़े एक व्यक्ति के पास झुके हुए दिखाई दिए। वैन के दूसरी तरफ दो अन्य व्यक्ति हथकड़ी पहने जमीन पर दिखाई दिए।

फेडरल एजेंसियां करेंगी जांच

ह्यूस्टन में यह जानलेवा टकराव देश भर में आईसीई द्वारा की जाने वाली गिरफ्तारियों की संख्या में हालिया बढ़ोतरी के बीच हुआ है। मामले की जानकारी रखने वाले दो लोगों के अनुसार, इमिग्रेशन अधिकारियों ने पिछले सप्ताह हर दिन लगभग 2,000 प्रवासियों को पकड़ा। जनवरी 2025 से फेडरल इमिग्रेशन अधिकारियों द्वारा कम से कम छह लोगों को गोली मारकर मारी जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *