क्या भारत में नहीं चल पाई Elon Musk की Tesla? 2026 की पहली छमाही में बिक्री के आंकड़ों ने खड़े किए सवाल…

 भारतीय बाजार में इलेक्‍ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। जिसे देखते हुए दुनिया की प्रमुख इलेक्‍ट्रिक वाहन निर्माता Tesla भी भारत में अपनी कारों को उपलब्‍ध करवा रही है। लेकिन क्‍या Elon Musk की Tesla को भारतीय बाजार में अच्‍छी प्रतिक्रिया मिल रही है? साल 2026 की पहली छमाही में वाहन निर्माता ने किस तरह का प्रदर्शन किया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

कैसा रहा प्रदर्शन

टेस्‍ला का भारतीय बाजार में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। निर्माता की ओर से बीते छह महीनों के दौरान काफी कम संख्‍या में कारों की बिक्री की गई है।

कितनी हुई बिक्री

जानकारी के मुताबिक देशभर में टेस्‍ला की ओर से जनवरी से जून 2026 के बीच सिर्फ 234 यूनिट्स की बिक्री ही की गई है।

किस महीने हुई कितनी बिक्री

निर्माता की ओर से जनवरी में 38 यूनिट्स की बिक्री की गई थी। इसके बाद फरवरी में 29, मार्च में 53, अप्रैल में 43, मई में 36 और जून महीने में सिर्फ 34 यूनिट्स की बिक्री ही देशभर में हुई है।

कैसे हैं फीचर्स

निर्माता की ओर से इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इसमें एलईडी हेडलाइट, कनेक्‍टिड लाइट्स, 19 इंच अलॉय व्‍हील, सिंगल और ड्यूल टोन इंटीरियर के विकल्‍प, छह सीट, 16 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, आठ इंच सेकेंड रो स्‍क्रीन जैसे फीचर्स को दिया गया है।

कितनी है रेंज

टेस्‍ला मॉडल वाई के नए वेरिएंट को 84.2 kWh की क्षमता की बैटरी के साथ ऑफर किया गया है। इस वेरिएंट को सिंगल चार्ज में 681 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसमें दी गई मोटर से इसे 340 हॉर्स पावर और 450 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। यह गाड़ी 3.44 सेकेंड में ही 20 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड पकड़ सकती है। 

कौन सी कारें हैं उपलब्‍ध

टेस्‍ला की ओर से भारतीय बाजार में सिर्फ एक ही मॉडल की बिक्री की जाती है। देश में Tesla Model Y को ही ऑफर किया जाता है। इसके साथ ही कुछ समय पहले इसके Tesla Model YL को भी ऑफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *