‘मुझे अपने बब्बर शेर पर गर्व है’- उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर बोले Rahul Gandhi…

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान भारत मंडपम में प्रोटेस्ट के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के नेशनल प्रेसिडेंट उदय भानु चिब को गिरफ्तार किया गया है।

उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस लीडर और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उनके समर्थन में पोस्ट शेयर किया है और केंद्र सरकार की आलोचना की है।

राहुल गांधी ने उदय भानु को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट हमारी ऐतिहासिक विरासत है। यह हमारे खून में है और हर भारतीय का डेमोक्रेटिक अधिकार है।’

राहुल गांधी ने उदय भानु की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थन में लिखा, ‘मुझे यूथ कांग्रेस में अपने बब्बर शेर साथियों पर गर्व है, जिन्होंने कंप्रोमाइज पीएम के खिलाफ देश के हित में निडर होकर अपनी आवाज उठाई है।’

कांग्रेस नेता ने आगे लिखा, ‘इस सच्चाई को देश के सामने रखने के लिए युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब और IYC के अन्य साथियों की गिरफ्तारी तानाशाही प्रवृत्ति और कायरता का प्रमाण है।’

राहुल गांधी ने IYC के नेताओं को अपना समर्थन देते हुए लिखा, ‘कांग्रेस पार्टी और मैं अपने बब्बर शेर साथियों के साथ मजबूती से खड़े हैं। सत्ता को सच का आईना दिखाना अपराध नहीं, देशभक्ति है। डरो मत- सच और संविधान हमारे साथ हैं।’

अमेरिका के साथ ट्रेड डील की आलोचना

राहुल गांधी ने अपने इस पोस्ट में अमेरिका के साथ ट्रेड डील का भी जिक्र करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। राहुल गांधी ने लिखा, अमेरिका के साथ हुए Trade Deal में देश के हितों से समझौता किया गया है।’

कांग्रेस नेता ने आगे लिखा, ‘यह समझौता हमारे किसानों और टेक्सटाइल उद्योग को नुकसान पहुंचाएगा तथा हमारे डाटा को अमेरिका के हाथों में सौंप देगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *