आयरलैंड में फूड बैंक की लाइन में खड़े भारतीयों की फोटो से सोशल मीडिया पर हड़कंप, विदेशी बौखलाए और लगा रहे विवादित आरोप…

आयरलैंड में एक फूड बैंक के बाहर लाइन में खड़े भारतीयों की एक सिंपल सी फोटो ने सोशल मीडिया पर कोहराम मचा दिया है। भारतीयों के खिलाफ नस्लभेदी टिप्पणियां की जा रही हैं और बौखलाए विदेशी कह रहे हैं कि जब ये खुद का खर्च नहीं उठा सकते तो यहां का वीजा क्यों दिया जा रहा है?

आयरिश टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, गैलवे यूनिवर्सिटी के फूड बैंक को खाने की कमी की वजह से हर हफ्ते सैकड़ों छात्रों को भोजन देने से मना करना पड़ता है। 

इस रिपोर्ट के साथ एक तस्वीर भी पब्लिश की गई, जिसमें छात्रों को फूड बैंक के बाहर लाइन में खड़े होते हुए दिखाया गया है। हालांकि रिपोर्ट में ये नहीं कहा गया कि लाइन में लगे छात्र भारतीय हैं और उनकी वजह से खाने की कमी हो रही है।

आयरिश लोगों ने भारतीयों पर लगाए आरोप

इसके बाद भी आयरलैंड के लोगों ने भारतीय छात्रों पर फ्री में खाने का आरोप लगाया। इनका कहना है कि जब विदेशी छात्र अच्छे परिवारों से आते हैं तो इन्हें जरूरतमंदों को दिये जाने वाले खाने का लाभ क्यों मिलना चाहिए? यह विवाद तब और बढ़ गया जब भारतीयों पर हमले हुए।

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

एक्स पर एक यूजर ने लिखा, “क्या यह मेरी कल्पना है, लेकिन क्या उस लाइन में लगे ज्यादातर, अगर सभी नहीं तो ‘स्टूडेंट्स’ विदेशी हैं? अगर वे ज्यादातर विदेशी हैं तो शायद यही वजह है कि फ्री खाने के लिए इतनी बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। यहां पढ़ने के लिए क्या विदेशी स्टूडेंट्स को अपना गुजारा करने में सक्षम नहीं होना चाहिए?”

अन्य यूजर ने लिखा, “भारतीयों को डिपोर्ट करें। विश्वविद्यालयों को विदेशियों को जगह बेचना बंद करें। और आयरिश लोग जिन्हें जरूरत है, वे अपनी जरूरत की सर्विस पा सकते हैं।” तीसरे यूजर ने लिखा, “ऐसा क्यों है कि लाइन में सिर्फ इंडियन फॉरेन स्टूडेंट्स हैं, दूसरे इंटरनेशनल स्टूडेंट ग्रुप्स क्यों नहीं?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *