गुरदासपुर में भीषण सड़क हादसा: बस और टिपर की टक्कर में 10 यात्री घायल…

गुरुवार को दोपहर बाद कलानौर से गुजर रहे नेशनल हाईवे 354 पर गुरदासपुर रोड स्थित अड्डा भिखारीवाल के पास बस और टिपर के बीच हुई टक्कर में लगभग 10 सवारियां घायल हो गईं।

इस घटना की खबर सुनते ही पुलिस थाना कलानौर के एसएचओ जतिंदर पाल पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्राइवेट बस नंबर पीबी 06 2844 कलानौर से गुरदासपुर जा रही थी। जब बस अड्डा भिखारीवाल के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे टिपर ने बस में टक्कर मार दी।

इसके बाद बस सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, जिससे बस में सवार महिलाओं और पुरुषों सहित लगभग 10 लोग घायल हो गए। एसएचओ जतिंदर पाल ने बताया कि मौके पर पहुंची पंजाब पुलिस के जवानों के अलावा सड़क सुरक्षा बल और 112 एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को गुरदासपुर के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में जाच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *