बीजापुर : फूलगट्टा में स्वास्थ्य सेवाओं की दस्तकः ग्रामीणों की जांच, आयुष्मान कार्ड और मातृ स्वास्थ्य पर विशेष फोकस…

आयुष्मान आरोग्य मंदिर की टीम ने गांव पहुंचकर दी स्वास्थ्य सेवाएं, ग्रामीणों को किया जागरूक

आयुष्मान आरोग्य मंदिर के अंतर्गत आश्रित ग्राम फूलगट्टा में शुक्रवार को विशेष स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्रामीणों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई तथा गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की पहचान कर संबंधित मरीजों का पंजीयन किया गया।

शिविर के दौरान नए आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए ताकि पात्र ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

कार्यक्रम में नई गर्भवती माताओं की पहचान कर उनका पंजीयन किया गया एवं एएनसी कार्ड वितरित किए गए। साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को लेकर आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श भी दिया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों को स्वच्छताए संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया।

शिविर में रहा बेहतर स्वास्थ्य प्रतिसाद- फूलगट्टा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में ओपीडी एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं जिसमें एनसीडी स्क्रीनिंग 82, हाईपरटेंशन  HTN फॉलोअप 03, कोल्ड एवं कफ के मरीज 04, बुखार के मरीज 02, स्केबीज (त्वचा रोग) के मरीज 08, नवीन आयुष्मान कार्ड निर्माण 05, ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए नियमित स्वास्थ्य शिविरों की मांग की। यह आयोजन ग्रामीण अंचलों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *