ईरान-समझौते की संभावनाओं के बीच होर्मुज पर नजरें, वैश्विक तेल बाजार को मिल सकती है राहत…

डिजिटल डेस्क, दुबई। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध समाप्त करने के लिए होने वाले अंतरिम समझौते की प्रतियां लीक हुई हैं।

इससे पता चला है कि समझौते के बाद ईरान तत्काल होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए कदम उठाएगा। इसके बदले उसे बेरोकटोक तेल बेचने की अनुमति मिलेगी।

समझौते के तहत तेहरान को कई रियायतें मिलने की संभावना है।अमेरिका और ईरान के बीच सोमवार को इस समझौते पर सहमति बनी और ई-हस्ताक्षर किए गए।

शुक्रवार को जिनेवा में इस समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर होंगे। इसमें कहा गया है कि युद्ध के बाद ईरान के पुनर्निर्माण के लिए कम से कम 300 अरब डालर मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *