‘5 विधायक भी TVK की नैया नहीं बचा पाएंगे’, विजय को समर्थन देने पर AIADMK का कांग्रेस पर तीखा हमला…

एआईएडीएमके के राष्ट्रीय प्रवक्ता कोवई सत्यन ने तमिलनाडु में सरकार बनाने के दावे को लेकर टीवीके पर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने टीवीके के कांग्रेस के साथ गठबंधन को जहाज को डुबोने में मदद बताया।

कोवई सत्यन ने शुक्रवार को कहा कि टीवीके ने खुद कबूल किया है कि उनके पास 108 सीटें हैं और 5 अतिरिक्त समर्थन है। ऐसे में गवर्नर का कर्तव्य है कि वे पूछें कि बाकी 5 सीटें कहां हैं?

कांग्रेस के साथ गठबंधन पर सत्यन ने कहा कि 118 सीटों की जरूरत है। कांग्रेस की 5 सीटें टीवीके को नहीं बचा पाएंगी। कांग्रेस ने जहाज में छेद किया है और अब उसकी डूबने की रफ्तार बढ़ा रही है।

सीटों की गणित

विधानसभा चुनाव में टीवीके ने 108 सीटें जीती हैं, जबकि कांग्रेस ने 5 सीटें हासिल की हैं। दोनों के गठबंधन के पास कुल 112 सीटें हैं। 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत है। इस लिहाज से टीवीके गठबंधन अभी भी बहुमत से 5-6 सीटें कम है।

गवर्नर आर.एन. रवि ने टीवीके प्रमुख विजय से सरकार बनाने के लिए समर्थन का स्पष्ट आंकड़ा मांगा है। कांग्रेस के खुलकर टीवीके के साथ आने के बावजूद गवर्नर द्वारा विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित न करने पर विपक्षी दलों ने तीखी आलोचना की है। कई नेताओं ने आरोप लगाया है कि गवर्नर भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं और संवैधानिक प्रक्रिया में बाधा डाल रहे हैं।

टीवीके की समर्थन जुटाने की कोशिश

इस बीच, टीवीके के संयुक्त महासचिव सीटीआर निर्मल कुमार ने गुरुवार को चेन्नई में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) के नेताओं से मुलाकात की और सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगा।

निर्मल कुमार ने मीडिया से कहा कि VCK और CPI दोनों पार्टियां टीवीके को समर्थन देने पर आंतरिक बैठक करेंगी और उसके बाद अपना फैसला बताएंगी। CPI और VCK ने चुनाव में 2-2 सीटें जीती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *