शोपियां HDFC बैंक घोटाले का खुलासा, ब्रांच मैनेजर सहित 11 आरोपियों के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने दाखिल की चार्जशीट…

 क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा ने एचडीएफसी की शोपियां शाखा से जुड़े वित्तीय धोखाधड़ी मामले में 11 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

अधिकारियों के अनुसार, बीएनएस और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज यह मामला बैंक की शोपियां शाखा में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा हुआ है।उन्होंने बताया कि वित्तीय धोखाधड़ी की लिखित शिकायत मिलने के बाद मामले को विस्तृत जांच के लिए क्राइम ब्रांच को सौंपा गया था।जांच के दौरान कई लोगों की कथित संलिप्तता सामने आई।

आरोपियों को 18 फरवरी को किया गया था गिरफ्तार 

आरोपियों में शाखा प्रबंधक आदिल अयूब गनई निवासी मेमंदर शोपियां और इरफान मजीद जरगर निवासी शोपियां शामिल हैं।मामले में जिन अन्य लोगों के नाम शामिल हैं उनमें मुबाशिर हुसैन शेख निवासी करैना कुलगाम, जैद मंजूर निवासी अनंतनाग और जावेद अहमद भट निवासी बेलो राजपोरा पुलवामा शामिल हैं।ये तीनों भी उस समय बैंक में कर्मचारी थे।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों को 18 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था और तब से वे न्यायिक हिरासत में हैं।जांच पूरी होने के बाद उनके खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *