तिरुचिरापल्ली के प्लास्टिक वेयरहाउस में लगी भीषण आग, लपटों पर काबू पाने की कोशिश जारी…

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली से आगजनी की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के अरियमंगलम इलाके के अंतर्गत आने वाले गणपति नगर में मंगलवार को एक प्लास्टिक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई।

आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। फिलहाल आग पर काबू पाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाया जा रहा है। इस हादसे में कितना नुकसान हुआ है और आग कैसे लगी, इसकी विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार है।

जून में रानीपेट में भी हुआ था ऐसा ही हादसा

बता दें कि इससे पहले, इसी साल जून महीने में तमिलनाडु के ही रानीपेट के वीसी मोत्तुर में एक कबाड़ यूनिट में शॉर्ट सर्किट की वजह से भयानक आग लग गई थी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था।

बता दें कि यह हादसा एक प्राइवेट कंपनी में हुआ था, जहां पुराना गत्ता और केमिकल के डिब्बे रखे हुए थे। बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण वहां रखे ज्वलनशील गत्तों और केमिकल ने तुरंत आग पकड़ ली थी।

बड़ी मशक्कत के बाद पाया गया था काबू 

स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल की 5 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं और कई घंटों की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया था। उस हादसे में लाखों का सामान जलकर राख हो गया था, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *