वेनेजुएला में नहीं थम रहा भूकंप का कहर, एक और झटका; राहत कार्य के बीच बढ़ी चिंता…

वेनेजुएला के उत्तरी तट पर एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। भूकंप का यह झटका शुक्रवार दोपहर को महसूस किया गया। इस नए भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई है।

बीते दिनों आए दो शक्तिशाली भूकंप के झटकों के बाद फिर आए भूकंप से राजधानी कराकास और माराके जैसे बड़े शहरों में दहशत का माहौल है।

बता दें कि बीते बुधवार रात को आए भूकंप के झटकों ने वेनेजुएला में भारी तबाही मचा दी है, जिसमें कई इमारतें गिर गईं, जिसमें अब तक कम से कम 900 से अधिक लोगों की जान लगी गई। इस विनाशकारी भूकंप के कारण गिरे बिल्डिंग के मलबे में अभी भी 50 हजार से अधिक लोग लापता हैं, जिनको खोजने के लिए सर्च अभियान जारी है।

भूकंप पर नजर रखने वाली संस्था EMSC के अनुसार, आज आए भूकंप की तीव्रता 4.9 थी। यह भूकंप राजधानी कराकास और माराके जैसे बड़े शहरों में महसूस किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *