तमिलनाडु के मंत्री का पुराना वीडियो वायरल, ड्रग्स के आरोपों पर बोले– ‘बेटी के लिए दवा पीस रहा था’…

तमिलनाडु सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री डी. सरथकुमार ने सोशल मीडिया पर खुद से जुड़े मादक पदार्थों (ड्रग्स) के सेवन के आरोपों का खंडन किया है। इंटरनेट पर उनका एक 2 साल पुराना वीडियो दोबारा वायरल हो रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी दलों और सोशल मीडिया यूजर्स ने उन पर सवाल उठाने शुरू कर दिए थे, जिस पर अब मंत्री ने अपना जवाब दिया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो करीब दो साल पुराना है, जिसे खुद मंत्री सरथकुमार ने पूर्व में ‘ठग लाइफ मोमेंट्स’ कैप्शन के साथ पोस्ट किया था।

इस वीडियो में वह मोबाइल फोन की स्क्रीन पर किसी एटीएम कार्ड की मदद से सफेद रंग का पाउडर जैसी कोई चीज फैलाते हुए दिख रहे हैं। हाल ही में राज्य में नशामुक्त अभियान के तहत आयोजित एक कार्यक्रम के बाद विरोधियों ने इस वीडियो को दोबारा हवा दी और इसे ड्रग्स से जोड़कर प्रचारित करना शुरू कर दिया।

मंत्री सरथकुमार ने दी सफाई

वायरल वीडियो के कारण बढ़ते विवाद के बीच एक वीडियो जारी करते हुए मंत्री ने कहा कि मुझ पर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह से झूठे और राजनीति से प्रेरित हैं।

उस वक्त मैं अपनी बेटी के लिए एक मेडिसिन टैबलेट (गोली) को बारीक पीस रहा था, क्योंकि वह पूरी गोली निगलने में असमर्थ थी।

उन्होंने आगे बताया कि यह पूरी घटना दो वर्ष पहले एक आईपीएल (IPL) मैच के दौरान की है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब स्टेडियम में चारों तरफ भारी संख्या में पुलिसकर्मी, वीआईपी और आम जनता मौजूद हो, तो ऐसे सार्वजनिक स्थान पर किसी के लिए भी ड्रग्स का सेवन करना व्यावहारिक रूप से कैसे संभव हो सकता है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *