Delhi Rain Update: उमस से बेहाल दिल्लीवालों को कब मिलेगी राहत? मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट

 दिल्ली-एनसीआर में मानसून की बारिश फिलहाल ब्रेक पर है। ऐसे में बादलों की आवाजाही और तीखी धूप के बीच दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। आलम यह होने लगा है कि बिना एसी कहीं पर राहत नहीं मिल पा रही है। तापमान हालांकि 40 डिग्री से नीचे ही रहने के आसार हैं।

न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री दर्ज

दूसरी तरफ दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में चल रही है। सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री के आसपास रह सकता है। दिन में बादलों की आंशिक आवाजाही लगी रहेगी। तेज धूप भी निकलेगी।

उधर, सोमवार को सुबह 9 बजे दिल्ली का एक्यूआई 299 दर्ज किया गया। इसे ‘खराब’ श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों में भी हवा खराब से मध्यम श्रेणी में ही चल रही है। पूर्वानुमान है कि हाल फिलहाल इसमें बहुत अधिक बदलाव नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *