कर्नाटक में सोमवार को हिंदू संगठनों ने स्कूल शिक्षा विभाग से उन प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जो राज्य सरकार द्वारा घोषित दशहरा की छुट्टियों के दौरान कथित तौर पर कक्षाएं और परीक्षाएं आयोजित कर रहे हैं। वे इसके बजाय दिसंबर में क्रिसमस के समय छुट्टियां दे रहे हैं।
श्रीराम सेना-कर्नाटक और हिंदू जन जागृति वेदिके ने रामनगर और बेंगलुरु दक्षिण के स्कूल शिक्षा उप निदेशक को ज्ञापन सौंपा, जिसमें सरकार के छुट्टी के आदेश को लागू करने की मांग की गई।
संगठन के अनुसार, सरकार ने दशहरा के मौके पर तीन अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक स्कूलों और कालेजों के लिए 19 दिन की छुट्टी घोषित की है। हालांकि, कुछ प्राइवेट स्कूल सरकार के आदेश का उल्लंघन करते हुए लगातार कक्षाएं और परीक्षाएं जारी रखे हुए हैं, जबकि माता-पिता और आम जनता ने इस पर आपत्ति और शिकायतें भी की हैं।