मोबाइल रिचार्ज प्लान होंगे महंगे, जानिए कब से और कितनी बढ़ सकती हैं कीमतें…

अगले चार से पांच महीनों में मोबाइल रिचार्ज प्लान में 12-15 प्रतिशत तक की और वृद्धि देखने को मिल सकती है। रिसर्च फर्म सेंट्रम इंस्टीट्यूशनल रिसर्च की एक रिपोर्ट के अनुसार, दूरसंचार उद्योग में कंपनियों की संख्या घटने से मूल्य निर्धारण का माहौल अधिक अनुकूल हो गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, दूरसंचार क्षेत्र के वित्तीय पहलू की बात करें तो चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर 2026) के दौरान भारती एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के औसत राजस्व प्रति ग्राहक (एआरपीआई) में 0.8-2 प्रतिशत तक की वृद्धि हो सकती है। यह वृद्धि 2जी से 4जी व 5जी की ओर स्थानांतरण, पोस्टपेड जोड़ने और तिमाही में दिनों की संख्या अधिक होने के कारण होगी।

कितने यूजर्स होंगे प्रभावित?

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि तिमाही के दौरान भारती एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आईडिया की बाजार हिस्सेदारी में वृद्धि जारी रही। इस दौरान रिलायंस जियो 80 लाख, भारती एयरटेल 30 लाख और वोडाफोन आईडिया 10 लाख ग्राहक जोड़ सकती है।

रिलायंस जियो और भारती एयरटेल ने 5जी सेवाओं के साथ 95 प्रतिशत से अधिक जिलों को कवर कर लिया है। वोडाफोन आइडिया का 5जी नेटवर्क लगभग 200 शहरों में मौजूद है और यह अपना 5जी कवरेज बढ़ा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *