दंतेवाड़ा : साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश…

सुशासन तिहार, बस्तर मुन्ने अभियान पर फोकस रहा समीक्षा बैठक

विभागों को प्राप्त लंबित आवेदनों के शीघ्र निराकरण करने पर दिया गया जोर

फील्ड स्तर पर निरंतर मॉनिटरिंग कि दिए गए निर्देश

कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के डंकनी सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में जिले के विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने विशेष रूप से “सुशासन तिहार” के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों, उनकी निराकरण स्थिति तथा लंबित प्रकरणों पर गंभीरता से चर्चा की।

उन्होंने निर्देश दिए कि सुशासन तिहार के अन्तर्गत विभागों को प्राप्त आवेदनों के प्रभावी निराकरण को अधिकारीगण गंभीरता से लेवें क्योंकि शासन स्तर पर इसकी मॉनिटरिंग की जाती है। इसके अलावा शिविर में मंत्रियों के प्रस्तावित निरीक्षण के दौरान हितग्राहियों से जुडे़ समस्याओं की गहन समीक्षा की जायेगी।

कलेक्टर ने विभागवार लंबित मांगों एवं समस्याओं की समीक्षा करते हुए समयबद्ध कार्यवाही एवं योजनाओं के शत-प्रतिशत सेचुरेशन पर जोर दिया। साथ ही “बस्तर मुन्ने (अग्रणी बस्तर)” कार्यक्रम की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें पात्र हितग्राहियों की पहचान, लंबित प्रकरणों के निराकरण एवं योजनाओं के पूर्ण सेचुरेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त कलेक्टर ने “बस्तर मुन्ने” कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सेचुरेशन हेतु तहसीलदारों को भी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने तथा फील्ड स्तर पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए, जिससे योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके और जिले में विकास कार्यों को गति मिल सके।

इसके साथ ही बैठक में माननीय उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरण, सीजीएमएससी भवन निर्माण,जल संचय,मुख्यमंत्री जनदर्शन, सचिवालय, जन शिकायत, ई समाधान,  जनदर्शन, संगीत महाविद्यालय के शिफ्टिंग सहित विभिन्न मसलों पर कलेक्टर द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश एवं आगामी बैठक में पुनः जानकारी लेने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा, अपर कलेक्टर श्री राजेश पात्रे सहित सभी विभाग के विभागीय प्रमुख उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *