लापरवाह रेलवे अधिकारियों पर CIC सख्त, दो अफसरों पर लगाया ₹20 हजार का जुर्माना…

केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने दो रेलवे अधिकारियों पर कुल 20,000 रुपये का जुर्माना लगाया है, क्योंकि उन्होंने एक आरटीआई आवेदन को सही तरीके से संभालने में विफलता दिखाई और अपनी वैधानिक जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं किया।

आयोग ने आदेश दिया कि तब के पहले अपीलीय प्राधिकरण को आरटीआई याचिका के निपटारे में उनकी भूमिका के लिए चेतावनी उनके सेवा रिकार्ड में दर्ज की जाए। मौजूदा रिकॉर्ड को यांत्रिक रूप से अस्वीकार नहीं किया जा सकता।

अधिकारियों ने आरटीआई याचिका को यह कहते हुए अस्वीकार किया कि यह आरटीआई अधिनियम, 2005 की धारा 2(फ) के दायरे से बाहर है।

आयोग ने दक्षिण रेलवे के वर्तमान केंद्रीय सार्वजनिक सूचना अधिकारी (सीपीआईओ) पर 15,000 रुपये और तब के सीपीआइओ पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया है।

आरटीआई आवेदक ने अपने चार्जशीट से संबंधित पूरी फाइल मांगी थी, जिसमें पत्राचार, नोट्स और टिप्पणियां शामिल थीं। उनके पुनरीक्षण याचिका और उसके शीघ्र निपटारे के लिए की गई कार्रवाई का विवरण भी मांगा था।

सीआईसी ने कहा कि मांगी गई जानकारी “उनकी अपनी अनुशासनात्मक कार्यवाही और पुनरीक्षण याचिका से संबंधित है” और यह सार्वजनिक प्राधिकरण के नियंत्रण में या उसके अधीन जानकारी से महत्वपूर्ण रूप से संबंधित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *