हैदराबाद में डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर सड़क, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी करेंगे लोकार्पण…

तेलंगाना सरकार अगले सप्ताह यहां एक सड़क का नाम बदलकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के नाम पर रखने वाली है।

अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास स्थित ‘डोनल्ड ट्रंप एवेन्यू’ सड़क का उद्घाटन 23 जून को मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा होने की उम्मीद है।

तेलंगाना सरकार ने पिछले साल दिसंबर में घोषणा की थी कि हैदराबाद में अमेरिका के महावाणिज्य दूतावास के पास से गुजरने वाली एक सड़क का नाम ‘डोनल्ड ट्रंप एवेन्यू’ रखा जाएगा।

इसके अलावा, सरकार ने हैदराबाद के बाहरी इलाकों को जोड़ने वाले प्रस्तावित ‘रीजनल रिंग रोड’ (आरआरआर) पर बनने वाली एक नई संपर्क सड़क का नाम दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा के सम्मान में रखने का फैसला किया है।

सरकार ने यह भी कहा था कि गूगल और गूगल मैप्स के वैश्विक प्रभाव और योगदान को पहचान देने के लिए एक प्रमुख मार्ग का नाम ‘गूगल स्ट्रीट’ रखा जाएगा।

वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध हस्तियों और कंपनियों के नाम पर प्रमुख सड़कों का नामकरण करने का यह फैसला रेवंत रेड्डी सरकार की उस पहल का हिस्सा है, जिसके तहत राज्य को नवाचार आधारित विकास के केंद्र के रूप में स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *