BRICS मेहमानों के लिए सजेगा ‘भारत का स्वाद’, दिल्ली के टॉप होटलों में खास व्यंजनों की तैयारी…

भारत 12 और 13 सितंबर को 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इंडोनेशिया, ईरान, यूएई सहित अन्य साझेदार देशों के नेताओं का स्वागत करेंगे। सम्मेलन भारत मंडपम में होगा, लेकिन दिल्ली के लक्जरी होटल, जहां प्रतिनिधिमंडल ठहरेंगे, खास तैयारियों में जुटे हैं।

ताज महल, द लीला पैलेस और द ललित समेत शहर के प्रमुख होटलों ने ब्रिक्स प्रतिनिधियों के लिए खास मेन्यू तैयार किया है, जो भारतीय मेहमाननवाजी और विविध क्षेत्रीय स्वादों को दर्शाता है।

ताज महल, नई दिल्ली

ताज महल ‘ट्रेडिशन टू टेबल’ थीम के साथ प्रतिनिधियों का स्वागत करेगा। यह मेन्यू शेफ्स द्वारा अपनी माताओं से सीखी गई रेसिपीज पर आधारित है। इसमें भारत के छह क्षेत्रों के पारंपरिक स्नैक्स शामिल हैं।

  • कश्मीर के स्पाइस्ड वॉलनट्स
  • पुरानी दिल्ली का मैदा काजू
  • महाराष्ट्र की भाकरवड़ी
  • राजस्थान की मिनी कचौरी
  • बंगाल का कुचो निमकी
  • तमिलनाडु का मुरुक्कु

डॉ. अनमोल अहूजा, एरिया डायरेक्टर-ऑपरेशंस एंड जनरल मैनेजर, ताज महल ने कहा कि यह भारतीय पाक विरासत की विविधता और ताज अनुभव की गर्माहट को दर्शाता है।

द लीला पैलेस, नई दिल्ली

यहां खास तौर पर हाथ से बनाई गई खाद्य कमल तैयार की गई है। कमल भारत का राष्ट्रीय फूल है और ब्रिक्स इंडिया 2026 की पहचान से जुड़ा है। इसे गुलाब, केसर और इलायची के साथ स्वदेशी फलों के साथ तैयार किया गया है।

इसके अलावा औजस्य बाय द लीला मिलेट कुकीज, हाथ से बने ग्रेनोला बार्स और वेलनेस इन्फ्यूजन भी शामिल हैं। एग्जीक्यूटिव शेफ करण ठाकुर ने बताया कि ये क्रिएशन भारतीय सामग्री की समृद्धि को आधुनिक तरीके से पेश करते हैं।

द ललित, नई दिल्ली

द ललित ने क्षेत्रीय भारतीय व्यंजनों पर आधारित खास मेन्यू तैयार किया है। इसमें गलौटी कबाब, तंदूरी ब्रेड्स और मिलेट-आधारित व्यंजन शामिल हैं। साथ ही कुछ अंतरराष्ट्रीय प्रभाव वाले डिश भी हैं जैसे….

  • मिसो पेस्ट के साथ ब्रेस्ड एगप्लांट
  • सिमर्ड चाइनीज कैबेज
  • किडनी बीन स्वीट जापानी स्टाइल विद एम्बर सॉस

जनरल मैनेजर विशाल शर्मा ने कहा कि ये मेन्यू भारतीय मेहमाननवाजी की गर्माहट और गरिमा को दर्शाता है।ये होटल ब्रिक्स प्रतिनिधियों को भारत का स्वाद देते हुए उनकी विविध प्राथमिकताओं का भी ध्यान रख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *