UK में यौन शोषण मामले में बड़ा फैसला, तीन भाइयों को 40 साल तक की जेल…

 “किलर” उपनाम वाले एक ब्रिटिश पाकिस्तानी व्यक्ति और उसके दो छोटे भाइयों को उत्तरी इंग्लैंड में चार बच्चों और एक महिला के यौन शोषण और दुष्कर्म के मामले में बीस साल बाद कुल 40 साल की कैद की सजा सुनाई गई है।

शेफील्ड निवासी 41 वर्षीय अमर इल्यास, 39 वर्षीय कमर इल्यास और 38 वर्षीय कमरान इल्यास को इस वर्ष की शुरुआत में समाप्त हुई कानूनी कार्यवाही के दौरान दुष्कर्म समेत कई यौन अपराधों का दोषी पाया गया।

सुनाई गई 40 साल की सजा

सोमवार को इस तिकड़ी को शेफील्ड क्राउन कोर्ट में क्रमशः 27 साल, 10 साल और 3 साल की सजा सुनाई गई। ब्रिटेन के क्राउन प्रासिक्यूशन सर्विस (सीपीएस) के विशेष अभियोजक मार्टिन मैकरोब ने कहा, “अब उन्हें उनके भयानक और घृणित शिकारी अपराधों के लिए जिम्मेदार ठहराया है।”

उन्होंने कहा, “भाइयों उमर इल्यास, कमर इल्यास और कमरान इल्यास ने एक युवा लड़की को शराब और ड्रग्स देकर उसकी कमजोरियों का फायदा उठाकर उसे यौन शोषण का शिकार बनाया, जिससे उसे गंभीर और जीवनभर का नुकसान हुआ।”

अमर इल्यास की हो रही तलाशी

उन्होंने कहा,”अमर इल्यास ने चार अन्य युवा लड़कियों को लक्षित किया और उन्हें सबसे दुष्कर्म और यौन हमलों का शिकार बनाया।” ब्रिटेन की नेशनल क्राइम एजेंसी (एनसीए) ने कहा कि उसके अधिकारी अमर इल्यास को खोजने और गिरफ्तार करने के लिए जांच कर रहे हैं, जो अदालत की जमानत पर पाकिस्तान भाग गया था और सुनवाई में उपस्थित नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *