Bandhan Bank Share: बंधन बैंक के शेयरों में 11% की तेज उछाल, 200 रुपये के पार पहुंचे; ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइस…

बंधन बैंक (Bandhan Bank Share) के शेयर 29 अप्रैल को शुरुआती कारोबार में 11 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए हैं। शेयरों में यह तेजी वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में मजबूत आर्थिक नतीजों के बाद आई है। हालांकि, मंगलवार को नतीजों के एलान से पहले बंधन बैंक का शेयर 2.13 प्रतिशत गिरकर 178 रुपये पर बंद हुआ था, लेकिन आज भारी बढ़त के साथ 200 रुपये के पार पहुंच गया है। बंधन बैंक के शेयर सुबह 186 रुपये पर खुले और 200.50 रुपये का हाई लगा दिया।

बंधन बैंक (Bandhan Bank Q4 Results) के जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजों में सबसे अच्छी बात यह रही कि बैंक के मुनाफे में भारी वृद्धि और एसेट क्वालिटी में लगातार सुधार देखने को मिला है। इस प्राइवेट बैंक के बेहतर नतीजों के बाद ग्लोबल ब्रोकरेज हाउसेज भी शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं।

बंधन बैंक पर ब्रोकरेज के टारगेट

बंधन बैंक के शेयरों पर ब्रोकरेज फर्म्स का रुझान व्यापक रूप से सकारात्मक बना हुआ है। ज्यादातर ब्रोकरेज हाउसेज ने BUY या Outperform रेटिंग बरकरार रखी। सभी ने बैंक की बेहतर एसेट क्वालिटी, कम क्रेडिट लागत और मुनाफे में धीरे-धीरे हो रही रिकवरी को अच्छा बताया।

  • CLSA ने बंधन बैंक के शेयरों पर आउटपरफॉर्म रेटिंग बरकरार रखी और टारगेट प्राइस बढ़ाकर 220 रुपये प्रति शेयर कर दिया। फर्म ने कहा कि लंबे समय तक तनाव के बाद यह लगातार दूसरी मजबूत तिमाही है।
  • जेफ़रीज़ ने 215 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ ‘BUY’ रेटिंग बरकरार रखी है। कंपनी ने कम क्रेडिट लागत और बढ़ी हुई फीस के साथ-साथ माइक्रोफाइनेंस सेगमेंट में बेहतर होती स्थिरता के कारण अपेक्षित लाभ में वृद्धि का हवाला दिया।
  • हालांकि, UBS का बंधन बैंक पर न्यूट्रल रुख है टारगेट प्राइस बढ़ाकर 200 रुपये कर दिया।

बंधन बैंक के शेयर पर एक्सपर्ट के टारगेट

आनंद राठी इन्वेस्टमेंट सर्विसेज के सीनियर मैनेजर, जिगर एस पटेल ने कहा, “बंधन बैंक के शेयरों के लिए 190 रुपये का सपोर्ट अहम है जबकि रेजिस्टेंस 201 रुपये है। अगर शेयर 201 रुपये के पार जाता है तो इसमें 205 रुपये के लेवल देखने को मिल सकते हैं।

कैसे रहे बंधन बैंक के Q4 रिजल्ट

बैंक ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में अपने शुद्ध लाभ में पिछले वर्ष की तुलना में 68 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो बढ़कर 534 करोड़ रुपये हो गया। यह वृद्धि कम लोन कॉस्ट और उच्च शुल्क आय के कारण हुई, जबकि मुख्य आय में वृद्धि मामूली रही। नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में 1.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 2,795.4 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

वहीं, एसेट क्वालिटी में और सुधार हुआ है, ग्रॉस एनपीए दिसंबर तिमाही के 3.33 प्रतिशत से घटकर 3.27 प्रतिशत हो गया है, जबकि नेट एनपीए 0.99 प्रतिशत से घटकर 0.97 प्रतिशत हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *