ऑटो डेस्क, नई दिल्ली
भारत में कई आपातकालीन विभाग कई तरह के वाहनों का उपयोग करते हैं। दमकल विभाग की ओर से भी कई तरह के वाहनों का उपयोग किया जाता है। सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दिखाया गया है कि असम में दमकल विभाग रॉयल एनफील्ड की हिमालयन 450 मोटरसाइकिल का उपयोग कर रही है। इस पर और क्या जानकारी सामने आई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
दमकल विभाग कर रही हिमालयन 450 का उपयोग
असम में दमकल विभाग की ओर से रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 का उपयोग किया जा रहा है। ऐसी जानकारी सोशल मीडिया पर एक फोटो से मिल रही है।
मिली यह जानकारी
सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट के मुताबिक फोटो में दमकल विभाग के अधिकारी रॉयल एनफील्ड की हिमालयन 450 मोटरसाइकिल पर बैठे हुए हैं और पीछे की ओर दमकल विभाग का ट्रक भी खड़ा हुआ है। फोटो के साथ लिखा है New Fire fighting bike,Himalayan 450। इस फोटो को jamirul1204 नाम के यूजर की ओर से पोस्ट किया गया है।
मोटरसाइकिल में हुआ मोडिफिकेशन
दमकल विभाग की ओर से इस मोटरसाइकिल में कई मोडिफिकेशन किए गए हैं। फोटो के मुताबिक लाल रंग की मोटरसाइकिल पर आग बुझाने के लिए पानी का छोटा टैंक और पाइप को जोड़ा गया है। साथ ही लैग गार्ड पर भी एक छोटे सिलेंडर को लगाया गया है। जिसके ऊपर सायरन भी लगा हुआ है।
क्या है मोटरसाइकिल की खासियत
रॉयल एनफील्ड की ओर से हिमालयन 450 मोटरसाइकिल को बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। इस मोटरसाइकिल में निर्माता की ओर से चार इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मैप नेविगेशन, ऑडियो फीचर, स्प्लिट सीट, राइडिंंग मोड्स, 17 लीटर की क्षमता का पेट्रोल टैंक, एलईडी लाइट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।
कितना दमदार इंजन
निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल में 452 सीसी की क्षमता का इंजन दिया जाता है। इस इंजन से मोटरसाइकिल को 40.02 पीएस की पावर और 40 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जिसके साथ छह स्पीड ट्रांसमिशन दिया जाता है।
कितनी है कीमत
रॉयल एनफील्ड की ओर से हिमालयन 450 को भारत में 3.05 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 3.37 लाख रुपये है।