बलौदाबाजार : अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र : गांव -गांव पहुंची बैंकिंग सुविधा,सालभर में 27करोड़ से अधिक का ट्रांजेक्शन…

बैंकिंग कार्य के लिये शहर   न जाना पड़े बल्कि गांव में ही सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विगत वर्ष अप्रैल माह में प्रदेश में अटल डिजिटल सेवा केंद्र क़ी शुरुआत क़ी है। इस केन्द्र के शुरू होने से अब गांव में ही बैंकिंग सुविधा के साथ विभिन्न योजनाओं के तहत कार्ड, प्रमाण पत्र भी आसानी से प्राप्त हो रहे है।

बलौदाबाजार -भाटापारा जिले में 381 गांव में अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र संचालित है जिसमें एक वर्ष में 27 करोड़ 8 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ है। इसमें विकासखंड बलौदाबाजार के 76 केंद्रों में 8 करोड़ 56 लाख, भाटापारा के 69 केंद्रों में 4 करोड़ 94 लाख, कसडोल के 92 केंद्रों में 5 करोड़ 62 लाख,पलारी के 6 3 केंद्रों में 5 करोड़ 10 लाख एवं विकासखंड सिमगा के 81 केंद्रों में 2 करोड़ 93 लाख शामिल है।


अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों ने बैंकिंग सेवाओं को ग्रामीणों के घर के दरवाजे तक पहुँचा दिया है। इन केंद्रों के माध्यम से मुख्य रूप से आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के जरिए ग्रामीण अपने बैंक खातों से आसानी से लेन-देन कर रहे हैं।वृद्धावस्था पेंशन, किसान सम्मान निधि और मनरेगा की राशि निकालने में बुजुर्गों और किसानों को बड़ी राहत मिली है।बैंकिंग के साथ-साथ ये केंद्र ग्रामीणों को डिजिटल लेन-देन के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं।

एक वर्ष के भीतर 27 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन इस बात का प्रमाण है कि ग्रामीण क्षेत्रों में नकदी का प्रवाह सुगम हुआ है। इससे न केवल स्थानीय व्यापारियों को लाभ हो रहा है, बल्कि ग्रामीणों के समय और परिवहन पर होने वाले खर्च की भी बचत हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *