जर्मनी के लीपजिंग शहर में सोमवार को एक कार ड्राइवर ने राहगीरों पर कार चढ़ा दी। लीपजिंग के मेयर बुरखार्ड जंग ने बताया कि इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
स्थानीय मीडिया आउटलेट लीप्गिर वोल्क्सजाइटुंग द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो संदेश में जंग ने कहा, हमें अपराधी के बारे में कुछ भी नहीं पता। उसने राहगीरों पर कार क्यों चढ़ाई इसका कारण हम नहीं जानते।
पुलिस ने घायलों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी, लेकिन मेयर के प्रवक्ता ने कहा कि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
एपी के अनुसार घटनास्थल से मिली तस्वीरों में घटना के बाद कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा था। यह घटना स्थानीय समय अनुसार शाम करीब पांच बजे हुई थी।