कनाडा की ब्रिटिश कोलंबिया सरकार में पंजाबियों का दबदबा, जस्सी सहोता, हरमन भंगू और जीशान वाहला को मिली मंत्री पद की जिम्मेदारी…

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में लॉरेन डार्कसन के नेतृत्व वाली नई कंजर्वेटिव सरकार के मंत्रिमंडल में तीन पंजाबी मूल के नेताओं को जगह मिली है। इनके अलावा चार पंजाबियों को संसदीय सचिव नियुक्त किया गया है।

मध्यावधि चुनाव में जीत हासिल करने के करीब एक महीने बाद कंजर्वेटिव पार्टी ने सरकार का गठन किया है। 20 नवंबर को मुख्यमंत्री लारेन डार्कसन समेत 24 मंत्रियों और 12 संसदीय सचिवों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

पंजाबी मूल के जस्सी सहोता को सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री बनाया गया है। हरमन भंगू को श्रम विभाग का राज्यमंत्री और जीशान वाहला को आवास विभाग का राज्यमंत्री नियुक्त किया गया है।

मालूम हो कि ब्रिटिश कोलंबिया में 24 अक्टूबर को हुए प्रांतीय चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी ने 93 सदस्यीय विधानसभा में 64 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। इस जीत के साथ ही प्रांत में न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपी) के नौ साल के शासन का अंत हो गया।

नई सरकार ने 20 नवंबर को शपथ लेकर कार्यभार संभाला। इसके अलावा चार अन्य पंजाबी मूल के नेताओं को संसदीय सचिव बनाया गया है।

इनमें स्टीव कूनर को ब्रिटिश कोलंबिया इंश्योरेंस कॉरपोरेशन, मनदीप धालीवाल को खेल एवं संस्कृति, जोडी तूर को पर्यटन और हरज धालीवाल को ट्रांसलिंक विभाग से संबंधित जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *