इंदौर में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, पिता और बहन की हत्या कर फ्लाइट से दिल्ली फरार हुआ आरोपी…

कालानी नगर निवासी राजू यादव और उसकी बेटी हर्षिता की हत्या का आरोपित हर्ष यादव फ्लाइट में बैठकर दिल्ली भाग गया। वारदात के बाद उसने इत्मीनान से घर की तलाशी ली थी और आभूषण एवं नकदी रुपये निकाल लिए। पुलिस की तीन टीमें उसका पीछा कर रही हैं। वह बार-बार लोकेशन बदल रहा है।

डीसीपी जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत के मुताबिक हत्या रुपयों को लेकर हुई है। 50 वर्षीय राजू आटो रिक्शा चलाता था। उसकी पत्नी का निधन हो चुका है।

राजू ने एक साल पूर्व अशोक नगर स्थित मकान का 50 लाख रुपये में सौदा कर दिया था। हर्ष उसमें से हिस्सा मांग रहा था। चाल चलन ठीक नहीं होने के कारण राजू ने उसे रुपये देने से इनकार कर दिया और वह बेटी हर्षिता के साथ कालानी नगर में अरविंद कोठारी के मकान में रहने आ गया।

हर्ष ने पिता और बहन की हत्या कर रुपये लूटने की साजिश की और गोंडा निवासी अमन को साथ कर लिना। अमन सार्थक सिटी में किराये से रहता है। दो दिसंबर को उसके भाई की शादी है, उसे रुपये की आवश्यकता भी थी।

हर्ष ने अरिहंत नगर (गांधीनगर) में किराये से रूम लिया था। साजिश के तहत अमन जू का आटो रिक्शा कर सामान के बहाने अरिहंत नगर ले गया। के लिए वह रूम में ले गया दरवाजा बंद कर दिया।

हर्ष ने – से हमला कर उसकी हत्या कर शव को बोरे में भरा और तड़के तीन बजे हातोद थाना क्षेत्र स्थित बड़ी कलमेर के पास नाले में फेंक दिया।

दोनों आटो रिक्शा से सीधे कालानी नगर पहुंचे और हर्षिता का गला घोंट कर हत्या कर दी। वारदात कर दोनों ने अलमारी से सोने के आभूषण और नकदी रुपये निकाल लिए। अमन को छोड़ दिया और खुद फ्लाइट से दिल्ली भाग गया।

पांच मिनट के फुटेज में रिकॉर्ड वारदात

पुलिस को कालानी नगर का एक फुटेज हाथ लगा है। आरोपित हर्ष आटो रिक्शा रोककर पैदल गया और दरवाजे की आड़ लेकर उसने घंटी बजाई। आटो देखकर हर्षिता ने दरवाजा खोल दिया। हर्ष ने घुसते ही मुंह दबाया और हर्षिता को खींचकर अंदर ले गया।

रिकॉर्डिंग में हर्षिता की रोने की आवाज सुनाई दे रही है। उसके चिल्लाने पर अमन भी भागकर घर में घुस गया और दरवाजा बंद कर दिया। टीआइ मनोज सेंधव के अनुसार पुलिस अन्य जगहों के भी सीसीटीवी फुटेज निकाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *