राजस्थान रेलवे ट्रैक विस्फोट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीसरा आरोपी गिरफ्तार…

राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रामसिंहपुर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर तीन नवंबर को हुए बम धमाके के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपित 20 वर्षीय हरप्रीत को पंजाब के गुरदासपुर से गिरफ्तार किया है।

शनिवार को हरप्रीत को लेकर पुलिस श्रीगंगानगर पहुंची और अनूपगढ़ अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। हरप्रीत गुरदासपुर जेल में फायरिंग के मामले में बंद था।

हरप्रीत ने पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर 24 अक्टूबर को अकाली कार्यकर्ता कैप्टन सिंह पर फायरिंग की थी। पुलिस के अनुसार, वह रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के मामले में गिरफ्तार महकदीप कौर और देवेंद्र सिंह के संपर्क में था। उसके मोबाइल फोन में पाकिस्तान में हुई बातचीत के सबूत मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *