यमुनानगर में सड़क किनारे बिना पार्किंग लाइट खड़े ट्रक से टकराई बाइक, हादसे में एक की मौत…

रादौर रोड पर गांव धोड़ंग के पास बिना पार्किंग लाइट और सुरक्षा संकेत के सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। सदर यमुनानगर थाना पुलिस ने आरोपित ट्रक चालक पर केस दर्ज किया।

पुलिस को दी शिकायत में बिहार के जिला नालंदा के गांव भदौल निवासी लाल बिंद ने बताया कि वह गांव धोडंग में बीबीसी भट्टा पर मजदूरी करता है। यहीं पर रह रहा है। वीरवार की रात को भट्टे पर ही कार्य करने वाले बिहार के जिला गया के दखिनगांव निवासी 30 वर्षीय विजय कांत व उदल बाइक पर आ रहे थे।

जब वह गांव धोड़ंग के पास पहुंचे तो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गए, जिसमें दोनों गंभीर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां इलाज के दौरान विजय कांत की मौत हो गई। आरोप है कि ट्रक पर न तो पार्किंग लाइट जलाई गई थी और न ही कोई सुरक्षा संकेत लगाया गया था। चालक की लापरवाही से यह दुर्घटना हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *