सरकारी सख्ती के बावजूद चीनी के दाम 60 रुपये के पार, आम लोगों को महंगाई से राहत नहीं…

चीनी की कीमतों में वृद्धि पर नियंत्रण पाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं, इसके बावजूद देश के अधिकांश खुदरा बाजारों में रविवार को चीनी की कीमत 60 रुपए प्रति किलोग्राम से ऊपर बनी रही।

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को चीनी की औसत खुदरा कीमत 64.24 रुपए प्रति किलोग्राम रही। यह एक सप्ताह पहले के 63.12 रुपएप्रति किलोग्राम के मुकाबले 1.77 प्रतिशत अधिक है।

चीनी की मौजूदा कीमत एक महीने पहले की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक है। 30 अगस्त को चीनी की अधिकतम खुदरा कीमत 74 रुपएऔर न्यूनतम 40 रुपए प्रति किलोग्राम रही।

क्या है आपके शहर में भाव?

दिल्ली में चीनी 62 रुपये, मुंबई में 66 रुपए, चेन्नई में 63 रुपए और रांची में 68 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही थी। थोक बाजार में भी चीनी की कीमत 59.73 रुपए प्रति किलोग्राम रही। एक सप्ताह पहले यह कीमत 58.66 रुपए प्रति किलोग्राम थी।

खुदरा और थोक कीमतों में तेजी ऐसे समय में बनी हुई है, जब सरकार के 10 लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की अनुमति देने के फैसले के बाद मिल स्तर की कीमतों में करीब 20 प्रतिशत की गिरावट आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *