मोहला : राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ, विष्णु भैया संग विकास की बात…

रक्षाबंधन से पहले मिली महतारी वंदन की 31वीं किस्त, कमलाबाई के चेहरे पर खिली खुशी

राखी और मिठाई के साथ इलाज में भी उपयोग करेंगी राशि, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जताया आभार

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पावन पर्व रक्षाबंधन के पूर्व ही महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि प्रदेश की लाखों महिलाओं के बैंक खातों में सीधे अंतरित की है। समय से पहले राशि मिलने से महिलाओं में उत्साह और खुशी का माहौल है। महिलाओं ने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्नेहपूर्वक अपना ‘विष्णु भैया’ बताया है।

          महतारी वंदन योजना के माध्यम से मिल रही आर्थिक सहायता महिलाओं के लिए आर्थिक संबल का आधार बन रही है। यह राशि जहां त्योहारों की खुशियों को बढ़ा रही है, वहीं महिलाएं अपनी आवश्यकताओं, स्वास्थ्य और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में भी इसका उपयोग कर रही हैं। जिले के ग्राम मोहला निवासी श्रीमती कमलाबाई निषाद ने बताया कि रक्षाबंधन के पूर्व ही उनके बैंक खाते में महतारी वंदन योजना की राशि पहुंच गई है। राशि मिलने से वे इस बार रक्षाबंधन का पर्व और अधिक उत्साह के साथ मना पा रही है । उन्होंने बताया कि वे योजना से प्राप्त राशि से अपने भाई के लिए राखी और मिठाई  खरीदी। उन्होंने कहा कि त्योहार से पहले मिली इस आर्थिक सहायता से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी हो गई हैं।

            श्रीमती कमलाबाई ने बताया कि वे शुगर की बीमारी से पीड़ित हैं और महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग अपने इलाज, दवाइयों और अन्य स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में करती हैं। उनके लिए योजना की यह राशि नियमित आर्थिक सहारा बनकर सामने आई है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना से महिलाओं को अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है। त्योहार से पहले आर्थिक सहायता मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए श्रीमती कमलाबाई ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया और भावुक होकर धन्यवाद विष्णु भैया कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *