अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर स्थित हिंदू कुश पर्वतमाला क्षेत्र में रविवार सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भारतीय समयानुसार सुबह 9:36 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया है।
भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 दर्ज की गई है। भूकंप की गहराई जमीन से 147 किलोमीटर नीचे थी। इस घटना में फिलहाल किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।
यह समाचार प्रारम्भिक सूचना और उपलब्ध आधिकारिक/ रिपोर्ट्स के आधार पर प्रकाशित किया गया है। मामले से जुड़ी जानकारियां लगातार सामने आ रही हैं। जैसे-जैसे अधिकृत पुष्टि और विस्तृत विवरण प्राप्त होंगे, खबर को अपडेट किया जाता रहेगा। पाठकों से अनुरोध है कि ताजा जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।