हापुड़ के हरोड़ा बिजलीघर में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट लाइन में दौड़ा करंट, संविदाकर्मी की मौत…

सिंभावली थाना क्षेत्र के हरोड़ा बिजलीघर पर करने वाले एक संविदा कर्मी की शनिवार की सुबह दर्दनाक मौत हो गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि ठाकुर भीम सिंह (30 वर्ष) हरोड़ा स्थित बिजली केंद्र पर संविदा कर्मी के तौर पर कार्य कर रहा था। शनिवार की सुबह वह शटडाउन लेकर जमालपुर के जंगल में लाइन ठीक करने गया था।

लाइन ठीक करते समय अचानक 11000 की लाइन में करंट प्रवाहित हो गया। जिससे वह विद्युत पोल से नीचे आ गिरा तथा घायल हो गया। आनन फानन में अन्य लोग उसको अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया है तो वहीं बिजली घर पर तैनात कर्मचारी मौके से फरार हो गया है। नाराज ग्रामीण शव को लेकर बिजली घर की तरफ जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *