न्यूयॉर्क में इस्कॉन मंदिर पहुंचे मोहन भागवत, आज मैडिसन स्क्वायर गार्डन में ‘यूनिवर्सल वननेस’ कार्यक्रम को करेंगे संबोधित…

आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान न्यूयार्क में इस्कान मंदिर का दौरा किया और बेघर लोगों के लिए भोजन वितरण कार्यक्रम में भाग लिया।

उन्होंने मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए इस बात पर जोर दिया कि कृष्ण चेतना दुनिया में मतभेदों और विभाजनों को दूर करने में मदद कर सकती है। 29 अगस्त को भागवत मैडिसन स्क्वायर गार्डन में अनिवासी भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे।

आरएसएस प्रमुख मंगलवार को न्यूयार्क पहुंचे। मैडिसन स्क्वायर पर उनके प्रस्तावित कार्यक्रम की आलोचना हो रही है। न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा कि वह आरएसएस के कार्यक्रम का समर्थन नहीं करते।

हालांकि, उन्होंने माना कि उन्हें यह नहीं पता कि शहर प्रशासन के पास निजी तौर पर आयोजित किसी सभा को रद करने का अधिकार है या नहीं।

प्रेट्र के अनुसार, भागवत ने गुरुवार को न्यूयार्क में गोलमेज बैठक के दौरान विभिन्न कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ बातचीत की।

इस दौरान एक भारतीय-अमेरिकी उद्यमी ने भारतीय युवाओं में उनके अटूट भरोसे का जिक्र किया और उन्हें अमेरिका-भारत की मित्रता का सच्चा समर्थक बताया।

बैठक में मौजूद सिलिकॉन वैली की उद्यमी आशा जडेजा मोटवानी ने एक्स पर लिखा कि आरएसएस प्रमुख ने अंतरिक्ष क्षेत्र से लेकर क्वांटम कंप्यूटिंग तक कई विषयों पर चर्चा की।

उन्होंने टेलीकम्युनिकेशन, स्वच्छ ऊर्जा, तकनीक और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े हम सभी के अहम सवालों के जवाब दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *