रायपुर : विष्णु भैया का बहनों को रक्षाबंधन का उपहार, महतारी वंदन की 31वीं किस्त से हिमेश्वरी के परिवार में बढ़ीं खुशियां…

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

इसी क्रम में महतारी वंदन योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। रक्षाबंधन से पहले योजना की 31वीं किस्त मिलने से प्रदेश की लाखों बहनों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है।

सक्ती जिले के ग्राम असौंदा निवासी श्रीमती हिमेश्वरी श्रीवास के लिए भी महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त खुशियों की सौगात लेकर आई है। उनके बैंक खाते में एक हजार रुपये की राशि पहुंचने पर उन्होंने खुशी जाहिर की।

श्रीमती हिमेश्वरी श्रीवास बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग वे अपने बच्चों की पढ़ाई और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में करती हैं। नियमित रूप से मिलने वाली इस आर्थिक सहायता से उन्हें परिवार के खर्चों को व्यवस्थित करने और बच्चों की शिक्षा में सहयोग करने में काफी मदद मिलती है।

रक्षाबंधन से पहले 31वीं किस्त मिलने पर श्रीमती हिमेश्वरी श्रीवास ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि “राखी के पर्व से पहले महतारी वंदन योजना की राशि मिलना हमारे लिए खुशी की बात है। इस राशि से बच्चों की पढ़ाई और घर की जरूरतों में मदद मिलती है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हम बहनों का ध्यान रखने और आर्थिक संबल देने के लिए हृदय से धन्यवाद।”

महतारी वंदन योजना की नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं के लिए घरेलू जरूरतों के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने में उपयोगी साबित हो रही है। श्रीमती हिमेश्वरी श्रीवास के लिए योजना की 31वीं किस्त भी इसी विश्वास और संबल के साथ रक्षाबंधन से पहले खुशियों की सौगात बनकर आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *