सूर्य-शनि: कुंभ राशि में सूर्य और शनि का साथ, 14 मार्च तक इन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ…

प्रवीण नांगिया (ज्योतिष सलाहकार):

 कुंभ राशि में सूर्य व शनि का साथ है।

सूर्य ने 13 फरवरी को मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश किया है और 14 मार्च तक इसी राशि में रहेंगे। इस तरह से करीब एक महीने तक कुंभ राशि में सूर्य व शनि की युति बनेगी।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सू्र्य व शनि की युति का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा।

कुछ राशियों के लिए शनि-सूर्य मिलकर भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण करेंगे, जबकि कुछ राशियों को अशुभ परिणाम प्रदान कर सकते हैं।

जानें शनि और सूर्य की युति किन राशियों के लिए रहेगी लाभकारी-

1. धनु राशि- सूर्य धनु राशि के नवम भाव के स्वामी हैं। सूर्य-शनि की युति तीसरे भाव में है। इस राशि के जातकों के लिए सूर्य-शनि की युति अनुकूल रहने वाली है।

कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। जीवन में आत्मविश्वास व जोश में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के कई अवसर मिल सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा।

आर्थिक रूप से स्थिति सुदृढ़ होगी। निवेश के सुअवसरों की प्राप्ति होगी। इनकम के नए स्रोत बनेंगे।

2. कन्या राशि- कन्या राशि के षष्ठम भाव में सूर्य-शनि युति कर रहे हैं। शनि-सूर्य की युति के प्रभाव से कन्या राशि वालों के लिए आर्थिक उन्नति के रास्ते खुलेंगे।

लव लाइफ से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। जीवन के कई पहलुओं में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधाएं दूर होंगी।

3. वृषभ राशि- सूर्य व शनि की युति वृषभ राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगी। शनि-सूर्य की युति आपके आय या इनकम भाव में बन रही है।

इस अवधि में आपकी आय के सोर्स बढ़ेंगे और पुराने स्रोत से भी धन का आगमन होगा। व्यापार में मुनाफा होगा। निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsaap