छत्तीसगढ़; धमतरी: बूथ कार्यकर्ता भाजपा की सबसे प्रमुख कड़ी : डीपेंद्र साहू। डीपेंद्र साहू की मौजूदगी में अर्जुनी में बूथ कमेटी का किया गया गठन…

सैयद जावेद हुसैन (सह संपादक – छत्तीसगढ़):

धमतरी- पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सबसे पहली पंक्ति बूथ अध्यक्ष, बूथ सचिव, बीएलओ सहित ग्रामीण बूथ स्तर के भाजपा पदाधिकारयों का चयन किया जा रहा है, इसी संदर्भ में पूर्व जनपद सदस्य एवं भाजपा वरिष्ठ डीपेंद्र साहू ने ग्राम अर्जुनी में बूथ कमेटी निर्वाचन के प्रभारी के रूप में कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होकर सर्वसम्मति से नए बूथ अध्यक्ष की नियुक्ति की।

जिसमें बूथ क्र 96 मौर्यध्वज सिन्हा, बूथ क्र  97 श्यामजी बैगा, बूथ क्र 98 वेदप्रकाश सिन्हा को बनाया गया। 

दीपेंद्र साहू ने सभी नवनियुक्त बूथ अध्यक्षो को बधाई देते हुए कहा कि बूथ स्तर पर घर घर से पहचान गांव के वरिष्ठजनों की होती है इसलिए हमारी सबसे पहली कड़ी बूथ होता है जिसमें बूथ अध्यक्ष सभी कार्यकर्ताओं के साथ नए सिरे से भाजपा को जीतने के लिए प्रयास करें। अभी वर्तमान में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सम्पन्न होने वाले हैं जिसमें सबसे पहले पंच, सरपंच, जनपद, व जिला में जीत हासिल कर अपने गांव व बूथ में भाजपा को मजबूती से आगे बढ़ाने का प्रयास करें, जिससे हमारा संगठन मजबूत हो।

भाजपा वरिष्ठ कालिदास सिन्हा ने कहा कि भाजपा का दृढ़ निश्चय है देश का विकास, इसीलिए अंत्योदय की विचारधारा से सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मूलमंत्र पर कार्य कर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी बनी है।

इसीलिए लोग भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान में स्वत: ही जुड़ रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से  जितेश सिन्हा, डॉ चंदू, नन्हेराम, मौर्यध्वज, सोनू, हनीफ़, लाकेश, श्याम जी बैगा, खिन्दराम, रमेशर, मुरली, नरेश आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsaap