अक्टूबर में सूर्यग्रहण में रिंग ऑफ फायर का नजारा कितने समय तक, भारत में सूर्यग्रहण का टाइम और सूतक के बारे में जानें…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार):

2 अक्टूबर, 2024 को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लग रहा है।  

एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जब चंद्रमा की केंद्रीय छाया पृथ्वी तक नहीं पहुंचेगी। यह सूर्य ग्रहण चिली और अर्जेंटीना में पूर्ण रूप से देखा जा सकेगा।

इस बार का ग्रहण रिंग ऑफ फायर की तरह दिखेगा। कई जगह रिंग ऑफ फायर का नजारा काफी लंबे समय तक देखा जा सकेगा।

भारत में ग्रहण का कोई असर नहीं हैं, ना ही इसका सूतक काल माना जाएगा। सूर्य ग्रहण को कभी भी नंगी आंखों से नहीं देखा जाना चाहिए। इससे आंखों को नुकसान पहुंच सकता है।

रिंग ऑफ फायर का नजारा 
 रू, न्यूजीलैंड, फिजी, ब्राजील, मैक्सिको, उरुग्वे, अमेरिका, परागुआ, इक्वेडोर, अंटार्कटिका, टोंगा आदि जगहों पर आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।

वेबसाइट स्पेस डॉट कॉम के अनुसार इस बार का सूर्य ग्रहण रिंग ऑफ फायर की तरह दिखेगा, प्रशांत क्षेत्र में सबसे बड़े ग्रहण के बिंदु पर, चंद्रमा सूर्य के केंद्र के 93% हिस्से को कवर कर देगा, जिससे 7 मिनट और 25 सेकंड के लिए  सूर्य रिंग ऑफ फायर या आग के छल्ले की दिखाई देगा।

ये नजारा ताहिती साउथ अमेरिका, साउथ पैसेफिक में 14 साल दिखेगा, क्योंकि इससे पहले 11 जुलाई 2010 में सूर्य ग्रहण दिखाई दिया था।

कब लगेगा सूर्य ग्रहण और सूतक नहीं

भारतीय समय के अनुसार, 2 अक्टूबर को रात 9 बजकर 13 मिनट से सूर्य ग्रहण प्रारंभ होगा और इसका समापन अगले दिन 3 अक्टूबर को तड़के 3 बजकर 17​ मिनट पर होगा.।

इसका भारत में कोई असर नहीं, क्योंकि भारत में यह दिखाई नहीं देगा। कोई नियम और सूतक नहीं माने जाएंगे। जहां सूर्य ग्रहण होता है, वहां 12 घंटे पहले से सूतक काल माना जाता है।

अगले साल लगेंगे आंशिक सूर्य ग्रहण क्या भारत में दिखाई देंगे
अगले साल 2025 मार्च में आंशिक सूर्य ग्रहण लगेगा। यह भारत में दिखाई नहीं देगा। यह रूस, यूरोप और नोर्थ वेस्ट अफ्रीका में दिखाई देगा।

इसेक अलावा 21 सितंबर 2025 में दूसरा आंशिक सूर्य ग्रहण लगेगा जो पैसेफिक, न्यूजीलैंड और अंटार्कटिका में दिखाईेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsaap