ग्रहों का परिवर्तन, सभी राशियों कैसा रहेगा सितंबर का महीना, ज्योतिर्विद से जानें…

प्रवीण नांगिया (ज्योतिष सलाहकार):

हिन्दु पंचांग के अनुसार अभी भाद्रपद का महीना चल रहा है।

भाद्रपद महीने में सितंबर में कई राशियों का राशि परिवर्तन होगा। जिससे कई राशियों पर प्रभाव होगा। इस महीने बुध का दो बार परिवर्तन होगा।

इसके बाद सितंबर में ही सूर्य का राशि परिवर्तन होगा। इसके बाद शुक्र का राशि परिवर्तन होगा। 

जानते हैं इन परिवर्तनों से किन राशियों पर असर होगा-कैसा रहेगा सितंबर का महीना सभी राशियों के लिए

मेष : पराक्रम एवं पुरुषार्थ में वृद्धि होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा एवं सम्मान में वृद्धि होगा। घर जमीन वाहन से जुड़े कार्यों में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। संतान पक्ष से सामान्य चिंता के साथ-साथ प्रगति की स्थिति बनेगी। अचानक खर्च में वृद्धि हो सकता है।

वृष : सरकारी तंत्र से लाभ की संभावना बनेगी। आंतरिक डर की स्थिति बन सकती है। नकारात्मक विचारों में वृद्धि हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर तनाव हो सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा एवं सम्मान में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार संभव।

मिथुन : वाणी व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। पारिवारिक कार्यों में वृद्धि होगा। पराक्रम एवं पुरुषार्थ में वृद्धि होगी। कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा। गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि होगी। परिश्रम में सामान्य अवरोध की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

कर्क : धन संबंधित कार्यों में प्रगति। पारिवारिक कार्यों में वृद्धि। वाणी की तीव्रता में वृद्धि संभव। भाई बहनों तथा मित्रों को लेकर तनाव संभव। कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। अचानक क्रोध में वृद्धि की संभावना बनेगी। मानसिक उलझन में वृद्धि भी संभव।

सिंह : मनोबल एवं व्यक्तित्व में सकारात्मक सुधार होगा। सरकारी तंत्र से लाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्ति का योग बनेगा। अति घनिष्ठ व्यक्ति से तनाव हो सकता है। पेट की आंतरिक समस्या के कारण तनाव हो सकता है। पैरों में दर्द हो सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव की संभावना।

कन्या: आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पारिवारिक कार्यों को लेकर उलझन रहेगी। परिश्रम में अवरोध रहेगा। व्यापारिक विस्तार का योग बनेगा । संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में सुधार होगा । सुख के संसाधनों में प्रगति होगी । सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि की स्थिति बनेगी।

तुला : बौद्धिक क्षमता के आधार पर कार्यों में प्रगति संभव। पराक्रम एवं पुरुषार्थ में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापारिक विस्तार का योग बन सकता है। भोग विलासिता पर खर्च बढ़ सकता है। विचारों में नकारात्मकता सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देना होगा।

वृश्चिक: आर्थिक गतिविधियों में सुधार होगा। अध्ययन अध्यापन में अवरोध होगा। संतान पक्ष को लेकर चिंता रहेगी । दांपत्य जीवन में सुधार होगा । गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा सम्मान में वृद्धि होगा। सरकारी तंत्र से लाभ की स्थिति। वाणी की तीव्रता में वृद्धि की संभावना।

धनु : पराक्रम एवं सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि की संभावना है। सीने की तकलीफ में वृद्धि है। पारिवारिक कलह की स्थिति बन सकती है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगा। क्रोध में वृद्धि रहेगी। दूरस्थ यात्रा का योग बनेगा । पारिवारिक कार्यों पर खर्च बढ़ेगा। अति घनिष्ठ से विवाद अथवा तनाव की स्थिति बनेगी।

मकर : मकर राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, पराक्रम एवं सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पुरुषार्थ में वृद्धि होगी। संतान पक्ष को लेकर चिंता रहेगी । अध्ययन अध्यापन में अवरोध होगा। दांपत्य जीवन में सुधार होगा, साझेदारी के कार्यों में प्रगति होगी। क्रोध में वृद्धि की संभावना बनेगीं ।

कुंभ : कुंभ वालों के व्यक्तित्व में निखार आएगा, मनोबल में वृद्धि रहेगी । वाणी की तीव्रता में वृद्धि होगी। पेट एवं पैर की समस्या के कारण तनाव होगा। आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी । दूरस्थ यात्रा का योग बनेगा, अति घनिष्ठ व्यक्ति से तनाव हो सकता है। संतान पक्ष को लेकर के शुभ समाचार मिल सकता है।

मीन : कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा। अध्ययन अध्यापन में मन लगेगा। आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी । क्रोध में वृद्धि होगी। जमीन जायदाद एवं गृह सुख में वृद्धि होगी। आंखों की समस्या के कारण तनाव हो सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव की संभावना बन सकती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsaap