8 अगस्त तक इन 3 राशि की धन-संपदा में होगी अपार वृद्धि, युवा मंगल करेंगे चमत्कार…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार):

 ज्योतिष शास्त्र में वर्णित ग्रहों के गोचर का लोगों के जीवन के साथ-साथ देश और दुनिया पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है।

यह गोचर कुछ लोगों के लिए शुभ साबित होता है तो कुछ लोगों के लिए चुनौतियां लाता है।

12 जुलाई को 19:03 बजे से मंगल वृषभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। वृषभ राशि में गुरु ग्रह पहले से विराजमान थे। इस तरह से वृषभ राशि में मंगल व गुरु की युति बन रही है।

ज्योतिष गणना के अनुसार 30 जुलाई को मंगल युवावस्था में गोचर कर चुके हैं, जो 8 अगस्त तक रहेंगे। मंगल के युवा अवस्था में होने से कुछ राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा।

मेष राशि- मंगल आपकी राशि के दूसरे भाव में युवा अवस्था में गोचर करेगा। मेष राशि वालों के लिए यह बेहद भाग्यशाली समय साबित होगा।

आपको कभी-कभी अप्रत्याशित धन प्राप्त हो सकता है। आपका परिवार खुश रहेगा और आप उच्च शिक्षा हासिल करने में सफल रहेंगे।

आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी। व्यापारियों को अपने उद्योग में पैसा कमाने का भी अवसर मिलेगा। आपकी भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। मान-सम्मान हासिल करेंगे।

वृषभ राशि– मंगल वृषभ राशि के लग्न भाव में है। यह समय आपके लिए भाग्यशाली रहने वाला है। आपका व्यक्तित्व निखरेगा। आपको पैसा कमाने के कई मौके मिलेंगे।

गुरु आपकी राशि में लाभकारी स्थिति में हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी। आपके प्रयासों का पूरा फल मिलेगा।

भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आपको वह सब कुछ मिलेगा जो आप चाहते हैं और आप एक शानदार जीवन जिएंगे।

कर्क राशि- मंगल के युवा अवस्था में जाने कर्क राशि वालों को बेहतरीन परिणाम मिल सकते हैं। कार्यों में सफलता हासिल होगी। आपकी राशि से लाभ स्थान में मंगल के स्थित होने से आप समृद्धि और सौभाग्य दोनों का लाभ उठाएंगे।

आपको धन कमाने के कई मौके मिलेंगे। आर्थिक रूप से आपके लिए यह अच्छा समय रहेगा। इस अवधि में आप अपने जीवन में सुधार देखेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsaap