सूर्य व चंद्रमा के घर जाएंगे शुक्र, 7 जुलाई से 25 अगस्त तक का समय इन 6 राशियों के लिए गोल्डन पीरियड…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार):

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र सुख-संपदा, वैभव, धन, ऐश्वर्य व विलासिता आदि के कारक माने गए हैं।

ज्योतिष के अनुसार, जिस जातक की कुंडली में शुक्र शुभ व उच्च भाव में विद्यमान होते हैं ऐसे शुभ फल प्रदान करते हैं, जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की होती है।

शुक्र किसी भी राशि में करीब 45 दिन तक रहते हैं। 7 जुलाई को चंद्रमा की स्वराशि शुक्र कर्क में गोचर करेंगे और इसके बाद 31 जुलाई को सूर्य की स्वराशि सिंह में प्रवेश कर जाएंगे और इस राशि में 25 अगस्त तक रहेंगे।

शुक्र के जुलाई में डबल गोचर करने से कुछ राशि वालों की जिंदगी रातों-रात बदल सकती है। जानें इन राशियों के बारे में-

मेष व वृषभ राशि- जुलाई में होने वाले डबल शुक्र गोचर का मेष व वृषभ राशि के जातकों को पूरा फायदा मिलेगा। शुक्र के प्रभाव से आपको करियर में सफलता मिल सकती है।

धन लाभ के योग हैं। आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। आप क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

कन्या व तुला राशि- शुक्र गोचर के प्रभाव से कन्या व तुला राशि के जातकों को आय के नवीन साधन मिलेंगे। अगर आप किसी कर्ज में डूबे हैं तो उससे छुटकारा मिल सकता है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति का भी लाभ मिल सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी।

कर्क व सिंह- शुक्र जुलाई में एक बार कर्क तो दूसरी बार सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में कर्क व सिंह राशि वालों के लिए शुक्र गोचर बहुत ही शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। आपने जो भी योजनाएं बनाई हैं उन्हें कार्यरूप दें, सफलता हासिल होगी। नौकरी पेशा में तरक्की संभव है। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsaap