जुलाई में इन 5 राशियों के लोग चढ़ेंगे सफलता की सीढ़ी, आर्थिक स्थिति में होगा जबरदस्त सुधार…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार) :

 जुलाई का महीना ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से काफी खास माना जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों का अनुमान है कि जुलाई महीने में कुछ राशि के जातकों के आर्थिक, व्यापार व करियर में लाभ होने की संभावना है।

जुलाई में कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। ग्रहों के राजा सूर्य भी कर्क राशि में गोचर करेंगे। मंगल, गुरु व शनि की स्थिति भी काफी महत्वपू्र्ण रहने वाली है। जानें ग्रहों की स्थिति से किन राशि के जातकों को होगा लाभ ही लाभ-

1. वृषभ राशि- इस अवधि में वृषभ राशि के जातकों को धन लाभ के कई आकर्षक अवसर मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को सुखद समाचार मिल सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नई नौकरी के अच्छे ऑफर मिल सकते हैं।

आय के नवीन स्‍त्रोत बनेंगे, पुराने साधन से भी पैसे आएंगे। कुल मिलाकर आपके लिए जुलाई का महीना बहुत ही शुभ रहने वाला है।

2. कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों का जुलाई महीने में कोई सपना सच हो सकता है। इस अवधि में नई नौकरी के प्रस्ताव मिलने की संभावना है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा। अटके हुए कार्य भी पूरे होने की संभावना है।

3. कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों को जुलाई महीने में करियर में सफलता मिल सकती है। इस समय आपकी किस्मत अच्छी रहने वाली है। आय के नए साधन बनेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे आपको किसी कठिन कार्य में सफलता हासिल हो सकती है। कोर्ट-कचहरी में विजय संभव है।

4. तुला राशि- तुला राशि के जातकों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है। नौकरी में प्रमोशन व व्यापारियों को व्यापार में मुनाफा हो सकता है। इस अवधि में आपको कोई सपना पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त बदलाव होने की संभावना है।

5. मकर राशि- जुलाई का महीना मकर राशि के जातकों के लिए सुख-सुविधाओं से भरा रहेगा। इस महीने आप आनंददायक जीवन व्यतीत करेंगे। सुखों में वृद्धि होगी। खुशियों का आगमन होगा। आय में वृद्धि होने की संभावना है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsaap