6 महीने तक इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, मिलेगा पैसा ही पैसा…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार) :

लक्ष्मी माता धन की देवी कही जाती हैं। मां की कृपा बनी रहे तो घर में सुख-समृद्धि की कभी भी कमी नहीं रहती है।

ग्रहों की चाल के मद्देनजर इस साल के अंत तक कुछ राशियों पर लक्ष्मी मां की कृपा-दृष्टि बनी रहेगी। इनकी कृपा बना रहे तो जीवन में धन-धान्य भी बना रहता है।

वहीं, ज्योतिष विद्या के अनुसार, 12 राशियों में से कुछ राशियां लक्ष्मी माता को बेहद प्रिय हैं। इन राशियों पर लक्ष्मी जी की कृपा सदैव बनी रहती है। आइए जानते हैं साल के अंत तक किन राशियों पर मां लक्ष्मी मेहरबान रहने वाली है-

सिंह राशि

लक्ष्मी मां के आशीर्वाद से सिंह राशि वालों को 6 महीनों में काफी फायदा हो सकता है। मां लक्ष्मी की कृपा से व्यापार में आपको मुनाफा होगा।

धन आगमन के योग बन रहे हैं लेकिन खर्चों पर आपको पकड़ बनानी होगी। मन खुश रहेगा सेहत भी दुरुस्त रहेगी। वहीं, संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है

धनु राशि

आने वाले 6 महीने धनु राशि वालों के लिए बेहद ही लाभकारी साबित हो सकता है। माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि से आपकी इंकम बढ़ाने की संभावना है।

आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है। घर-परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यापार की दृष्टि से भी यह साल शुभ माना जा रहा है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए 2024 का साल लकी साबित हो सकता है। करियर में उन्नति के कई मौके मिल सकते हैं। वहीं, रुका हुआ धन भी वापस मिलने की संभावना है। हेल्थ दुरुस्त रहने वाली है।

वहीं, सिंगल लोगों की लाइफ में किसी में किसी नए शख्स की एंट्री हो सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsaap