महज 12 साल के भाई ने 3 साल बड़ी बहन को किया प्रेग्नेंट, पोर्न देखने के बाद रेप…

महाराष्ट्र के मुंबई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

खबर है कि यहां एक नाबालिग लड़के ने अपनी ही 15 साल की बहन को गर्भवती कर दिया। पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

साथ ही केस को खंडेश्वर पुलिस को दे दिया है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश से भी सामने आया था, जहां दो भाइयों को 14 साल की अपनी बहन के कथित बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

रविवार को पुलिस ने 13 साल के लड़के के खिलाफ 15 साल की बहन के बलात्कार का केस दर्ज कर लिया है। दोनों के माता-पिता बेटी के तीन महीने के गर्भ को गिराने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।

इसके चलते वाशी जनरल हास्पिटल ने ने मेडिको लीगल केस यानी MLC की जानकारी दी थी। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

साथ देखा पोर्न
लड़की ने पुलिस को बताया कि दोनों ने पोर्न देखा था और उसके बाद छोटे भाई ने उसे गर्भवती कर दिया।

मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है कि दोनों ने पहली बार दिसंबर में सेक्स करने की कोशिश की थी, लेकिन ऐसा नहीं कर सके थे। इसके बाद बलात्कार की घटना हुई।

उन्होंने कहा, ‘लेकिन अगले ही महीने लड़के ने लड़की के साथ बलात्कार कर दिया। जबकि, उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया था।

पीड़िता की माहवारी नहीं होने के बाद इस घटना की जानकारी मां को दी गई थी।’ लड़के के खिलाफ IPC यानी भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 376(2) और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्शुअल ऑफेंसेज (POCSO) एक्ट की धारा 4, 6, 8 और 12 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsaap