सूर्यदेव का महागोचर इन राशियों के लिए लाभकारी, करियर में भाग्य देगा साथ, रातोंरात चमक जाएगी किस्मत…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य करीब 30 दिन के भीतर राशि परिवर्तन करते हैं।

जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव मेष लेकर मीन तक 12 राशियों पर भी होता है।

सूर्यदेव के शुभ प्रभाव से व्यक्ति पद-प्रतिष्ठा, मान-सम्मान, सफलता, निर्माता, समय के साथ उन्नति करने वाला वाला बनता है।

दृक पंचांग के अनुसार, 14 मई को शाम 6 बजकर 54 मिनट पर सूर्यदेव अपनी चाल बदलेंगे और वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे।

जहां पर देवगुरु बृहस्पति पहले से ही विराजमान हैं। ज्योतिष में सूर्य-गुरु की युति को बेहद शुभ माना गया है। इससे धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि बढ़ती है और जीवन में किसी चीज की कमी नहीं रहती है। 

आइए जानते हैं 14 मई से सूर्यदेव किन राशियों की चमकाएंगे किस्मत…

वृषभ राशि : सूर्य-गुरु की युति से वृष राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। धन का आवक बढ़ेगा। आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। करियर-व्यापार में अपार सफलता मिलेगी।

बिजनेस में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। एकाग्रता अच्छी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। हर कार्य सकारात्मक परिणाम देंगे।

सिंह राशि : व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। नौकरी-कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नौकरीपेशा वालों को अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब का ऑफर मिल सकता है या पदोन्नति हो सकती है। कुछ लोगों की नौकरी की तलाश पूरी होगी।

कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। ऑफिस में अपने मनचाहे प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है। आने वाले दिनों में जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

कुंभ राशि : सूर्य गोचर से कुंभ राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यक्तित्व में निखार आएगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा।

जीवन के हर क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी। धन के मामले में भाग्यशाली बने रहेंगे। जीवन में ऊर्जा और आत्मविश्वास की कमी नहीं रहेंगी। आनंददायक जीवन गुजारेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsaap