1 साल बाद मेष राशि में शुक्र-बुध मिलकर मचाएंगे धमाल, इन राशियों को होगा डबल लाभ…

प्रवीण नांगिया (ज्योतिष सलाहकार):

 कुछ ही दिनों में ग्रहों के राजकुमार बुध की एंट्री मेष राशि में होने जा रही है।

मेष राशि में पहले से ही शुक्र पैर जमाय बैठे हुए हैं। ऐसे में बुध के गोचर करते ही शुक्र और बुध की युति बनेगी, जिससे लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा।

लक्ष्मी नारायण योग और शुक्र-बुध की युति 18 मई तक रहेगी। कुछ राशियों के लिए ये युति काफी लाभकारी मानी जा रही है। आइए जानते हैं  मेष राशि में बुध-शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग किन राशियों को मालामाल बना सकता है-

मिथुन राशि
बुध और शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको अपने हार्ड वर्क का रिजल्ट मिलेगा।

सुख-शांति से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। अपने लवर के साथ डेट पर भी जा सकते हैं। इंकम बढ़ाने के लिए आपको नए सोर्स मिल सकते हैं। नई जॉब मिलने की भी संभावना है।

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए बुध और शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग फायदेमंद साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको इन्वेस्ट करने के लिए कोई अच्छी डील मिल सकती है, जो प्रॉफिटेबल भी साबित होगी।

यात्रा पर भी आप जा सकते हैं। फाइनेंशियल तौर पर प्रॉफिट में रहेंगे। लाइफ में रोमांस रहेगा। पूजा-पाठ में आपका खूब मन लगेगा। 

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए बुध और शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग शुभ माना जा रहा है। इस दौरान आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

लाइफ में रोमांस और अट्रैक्शन बना रहेगा। छोटी-मोटी ट्रिप पर भी जाने की संभावना है। करियर में आपको नए टास्क मिल सकते हैं। प्रोफेशनली और फाइनेंशली आप स्टेबल रहने वाले हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsaap