मई माह में इन तारीखों में जन्मे लोगों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव, महत्वपूर्ण रहेंगे आने वाले 31 दिन…

प्रवीण नांगिया (ज्योतिष सलहकार):

ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है।

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। 

जानें कैसा रहेगा आपके लिए मई का महीना…

मूलांक 1- यह महीना आपके लिए अच्छा रहने वाला है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। माह के आरंभ में कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। माह के आरंभ में व्यस्तता बनी रहेगी। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। माह के मध्य में कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। माह के मध्य में निवेश करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। माह के अंत में स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। माह के अंत में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों से बचें।

मूलांक 2- इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण मिला जुला असर देने वाला रहेगा। माह के आरंभ में कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से बचें। साझेदारी में किए गए कार्यों में परेशानी हो सकती है। माह के मध्य में स्थितियों में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। माह के मध्य में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। माह के अंत में स्थितियों में बदलाव हो सकता है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। माह के अंत में वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 3- इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। माह के आरंभ में व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। व्यस्तता बनी रहेगी। माह के मध्य में आर्थिक मामलों में उन्नति के अवसर सामने आ सकते हैं। धन वृद्धि के योग बन सकते हैं। माह के अंत में परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है। माह के अंत में घर पर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

मूलांक 4- यह माह आपके लिए उतार चढाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। माह के आरंभ में पहले से अटके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। माह के मध्य में निवेश के अवसर सामने आएंगे। किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही निवेश करें। माह के मध्य में दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। माह के अंत में परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। माह के अंत में वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 5- यह माह आपके लिए उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। माह के आरंभ में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। निवेश करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। माह के मध्य में व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। विरोधी भी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। माह के अंत में परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 6- यह माह मिला जुला असर देने वाला रहेगा। माह के आरंभ में स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। माह के मध्य में कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। माह के अंत मन परेशान हो सकता है।

मूलांक 7- इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। माह के आरंभ में व्यस्तता बनी रहेगी। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। माह के आरंभ में परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। माह के मध्य में स्थितियों में बदलाव आ सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। आर्थिक मामलों में सोच विचार कर निर्णय लें। माह के अंत में स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

मूलांक 8- इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य बन सकेंगे। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। माह के आरंभ में महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात संभव है। कार्यक्षेत्र में आपको संबंधों का लाभ मिलेगा। माह के मध्य में व्यापार में उन्नति के अवसर सामने आएंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। माह के अंत में परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

मूलांक 9- यह माह आपके लिए उन्नति के अवसर लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी। व्यापार में नए अनुबंध बनेंगे। माह के मध्य में व्यस्तता बढ़ सकती है। विरोधी भी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। माह के अंत में किसी बात पर मन परेशान हो सकता है। माह के अंत में वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। मन में व्याकुलता की स्थिति बन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsaap