कैसे करें हत्या? लड़की को चाकू मारने से पहले गूगल पर क्या खोज रहा था पूर्व प्रेमी…

हैदराबाद मूल के एक शख्स पर अपनी पूर्व प्रेमिका को नौ बार चाकू से गोदकर हत्या के प्रयास का आरोप है।

पहले उसने गूगल पर हत्या के तरीकों को खोजा था। वारदात लंदन के एक रेस्तरां में हुई। लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करना पड़ा, जहां वह एक महीने तक भर्ती रही।

भारतीय युवक पर आरोप है कि लड़की से इसलिए नाराज हो गया था कि क्योंकि वह उससे शादी करने के लिए मना कर रही थी। लड़की उसकी हरकतों के कारण उससे हमेशा के लिए रिश्ता खत्म करना चाहती थी।

मिली जानकारी के अनुसार, साल 2022 में हैदराबाद के 25 वर्षीय श्रीराम अंबरला ने अपनी पूर्व प्रेमिका और 23 साल की बीजू पर उस रेस्टोरेंट में हमला किया, जहां वह नौकरी करती थी।

मारने से पहले उसने धमकी दी कि यदि वह उससे शादी करने के लिए तैयार नहीं हुई तो वह उसे मार डालेगा। बीजू ने यह कहकर उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया था कि वह उसके हिसाब से नहीं जीना चाहती।

इतना सुनते ही अंबरला बौखला गया और उसने लड़की की गर्दन पकड़ ली और चाकू से एक के बाद एक नौ वार कर दिए। अंबरला को हत्या के प्रयास के मामले में दोषी ठहराया गया है और 16 साल की जेल की सजा सुनाई गई है।

पहले किया था गूगल
सजा पर सुनवाई के दौरान, अदालत को पुलिस द्वारा बताया गया कि अंबरला ने हमला करने से कुछ देर पहले गूगल पर मारने के तरीके खोजे थे।

उसने ऑनलाइन सर्च किया- “चाकू से किसी को मारने के आसान तरीके”,  “किसी को कैसे मारा जाए”  इसके अलावा उसने यह भी सर्च किया ति “क्या होगा अगर कोई विदेशी ब्रिटेन में किसी की हत्या कर दे”। 

2017 से शुरू हुई डेटिंग
अदालत को मामले में जानकारी दी गई कि दोनों ने हैदराबाद के एक कॉलेज में मुलाकात के बाद 2017 से एक-दूसरे को डेटिंग करना शुरू किया था।

आपसी रिश्तों के दौरान अंबरला काफी शकी और गुस्सैल था। उस पर बीजू को धोखा देने, शारिरिक और मानसिक तनाव देने के भी आरोप हैं।

2019 के आसपास दोनों का रिश्ता तब टूटा जब अंबरला ने बीजू के साथ मारपीट की। इसके अलावा वह बार-बार उसके घर आता था और शादी के लिए दबाव बनाने के अलावा ब्लैकमेल भी करता था। 

2022 में, अंबरला और बीजू दोनों पूर्वी लंदन विश्वविद्यालय में मास्टर डिग्री हासिल करने के लिए यूके चले गए लेकिन आरोपी का बीजू के प्रति गलत व्यवहार नहीं बदला।

लड़की पर चाकू से वार करने के बाद उसने पुलिस को अपने कबूलनामे में बताया कि जब उसने उसे ब्रेकअप का जश्न मनाने की बात करते हुए देखा तो वह नाराज हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsaap