139 दिन तक शनि इन राशियों पर रहेंगे मेहरबान, उलटी चाल दिलाएगी लाभ ही लाभ…

प्रवीण नांगिया (ज्योतिष सलाहकार):

 शनि देव जल्द ही अपनी चाल पलटने जा रहे हैं।

इस वक्त शनि कुम्भ राशि में पैर जमाए बैठे हुए हैं।

आने वाले जून के महीने में शनि देव वक्री चाल में गोचर करना शुरू कर देंगे। शनि की वक्री चाल से कुछ राशियों की किस्मत पलट सकती है।

दृक पंचांग के अनुसार, 15 नवंबर से शनि सीधी चाल चलेंगे। ऐसे में माना जा रहा है शनि की उलटी चाल 14 नवंबर तक रहेगी। आइए जानते हैं शनि देव की उलटी चाल से किन राशियों को भाग्य का साथ मिलने वाला है-          

वृश्चिक राशि    
शनि की वक्री चाल से वृश्चिक राशि वालों को बंपर फायदा हो सकता है।

इंकम बढ़ने के योग भी बन रहे हैं। वहीं, धन का आगमन ऐसी जगहों से होगा, जहां से आपने सोचा भी नहीं होगा। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। करियर की स्थिति भी अच्छी रहने वाली है।     

मेष राशि                     
शनि की उलटी चाल मेष राशि के जातकों के लिए लाभकारी मानी जा रही है। व्यवसायियों के लिए समय बेहद शुभ रहने वाला है। बिजनेस में प्रॉफिट होने के योग हैं।

न्यू जॉब के ऑफर भी आपको मिल सकते हैं। घर-परिवार में शांति का माहौल रहेगा। फाइनेंशियल सिचुएशन भी स्टेबल रहने वाली है।

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए शनि की उलटी चाल शुभ साबित हो सकती है। जीवन में चल रही परेशानियां कम होने लगेंगी। बच्चों से जुड़ी कोई गुड न्यूज मिल सकती है।

हेल्थ अच्छी रहने वाली है। वहीं, आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी।                   

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsaap