पापा किंग चार्ल्स-III से मिलना है तो पहले दीजिए अर्जी, फिर देखेंगे; ब्रिटिश राजकुमार की गजब बेइज्जती…

ब्रिटिश राजकुमार प्रिंस हैरी पिछले कुछ महीनों से ब्रिटिश मीडिया की सुर्खियों में छाए रहे हैं।

खासकर शाही परिवार की खटपट को सरे आम करने की वजह से वह हाल के दिनों में शाही राजमहल के लिए भी चुभते रहे हैं।

एक बार फिर वह इसी तरह के मामले में फिर से सुर्खियों में हैं। खबर है कि इसी महीने की शुरुआत में प्रिंस हैरी को विंडसर कैसल में रहने के लिए एक कमरा देने से इनकार कर दिया गया था।

इसके बाद अब उन्हें अपने पिता किंग चार्ल्स III से मिलने से भी रोक दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पिता किंग चार्ल्स-III से मिलने के लिए प्रिंस को पहले नोटिस देना होगा, फिर इजाजत मिलने पर वह मिल सकेंगे।

विंडसर कैसल दुनिया का सबसे पुराना और सबसे विशाल महल है। यह करीब 1,000 वर्षों से ब्रिटिश राजाओं और महारानियों का पारिवारिक घर रहा है।

आज भी यह एक कामकाजी शाही महल है, जिसमें लगभग 150 लोग रहते हैं। बताया जा रहा है कि इसी महीने की शुरुआत में इसी विंडसर कैसल में प्रिंस हैरी को एक कमरा देने से इनकार कर दिया गया था।

प्रिंस हैरी , जो ड्यूक ऑफ ससेक्स, हैं ने 2020 में वरिष्ठ रॉयल्स का पद छोड़ दिया था और अपनी पत्नी के साथ अमेरिका के कैलिफोर्निया में शिफ्ट हो गए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि प्रिंस हैरी को कहा गया है कि अगर वह किंग चार्ल्स-III से मिलना चाहते हैं या किसी भी शाही महल में रहना चाहते हैं, तो पहले इसके लिए नोटिस देना होगा।

राजमहल बकिंघम पैलेस ने भी प्रिंस को कहा है कि अगर वह अपने पिता से मिलना चाहते हैं तो इसके लिए पहले ही अर्जी देनी होगी।

ब्रिटिश अखबार ‘डेली मिरर’ की रिपोर्ट के मुताबिक, कथित तौर पर सितंबर की शुरुआत में प्रिंस हैरी को विंडसर कैसल में एक कमरा देने से इनकार कर दिया गया था, जब उन्होंने 2023 इनविक्टस गेम्स के लिए जर्मनी के डसेलडोर्फ के लिए उड़ान भरने से पहले वेलचाइल्ड अवार्ड्स के लिए लंदन पहुंचे थे।

ऐसा दावा किया गया है कि जब उनके पिता स्कॉटलैंड के बाल्मोरल में रह रहे थे तब प्रिंस ने पूछा कि क्या वह विंडसर में रह सकते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, कैलिफोर्निया में रहने वाले प्रिंस हैरी विंडसर कैसल में रुकना चाहते थे ताकि वह महारानी की बरसी पर सेंट जॉर्ज चैपल में उनके विश्राम स्थल पर जा सकें लेकिन रिपोर्टों में कहा गया है कि उनके अनुरोध को इस आधार पर अस्वीकार कर दिया गया कि इतनी शॉर्ट नोटिस पर कोई संपत्ति उपलब्ध नहीं है।

अब टेलीग्राफ के अनुसार, यह सामने आया है कि यदि हैरी जनवरी में फिर यूके लौटने पर विंडसर कैसल में रहना चाहते हैं, तो उन्हें समय से पहले इसकी सूचना देनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsaap