कारवां वैन में सो रहे चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश पुलिस ने सुबह-सुबह जगाया, कर लिया गिरफ्तार; TDP का हंगामा…

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को राज्य की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

उनकी पार्टी टीडीपी के एक प्रवक्ता ने कहा कि तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री को शनिवार तड़के नांदयाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नांदयाल रेंज के डीआइजी रघुरामी रेड्डी और सीआईडी के नेतृत्व में पुलिस की संयुक्त टीम ने उन्हें हिरासत में लेने के लिए सुबह करीब तीन बजे आरके फंक्शन हॉल में चंद्रबाबू नायडू के शिविर पर पहुंची। वह उस समय अपने कारवां में आराम कर रहे थे।

मौके पर भारी संख्या में मौजूद टीडीपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस का विरोध किया। चंद्रबाबू नायडू की सुरक्षा कर रहे एसपीजी ने भी पुलिस को नियमों का पालन करने की सलाह दी।

एसपीजी ने कहा कि सुबह 5.30 बजे तक किसी को भी उनके पास पहुंचने की अनुमति नहीं दे सकते हैं। इसके बाद सुबह लगभग 6 बजे पुलिस ने नायडू के वाहन का दरवाजा खटखटाया। उन्हें नीचे उतारा और गिरफ्तार कर लिया।

डीआइजी ने बताया कि उन्हें आंध्र प्रदेश कौशल विकास निगम घोटाले में गिरफ्तार किया जा रहा है, जिसमें वह पहले आरोपी हैं। उन्हें एक नोटिस उन्हें सौंपा गया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें विजयवाड़ा शिफ्ट किया जा रहा है।

उन्हें आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 50 (1) (2) के तहत नोटिस जारी किया गया था। पुलिस ने चंद्रबाबू नायडू को बताया कि उन्हें धारा 120(8), 166, 167, 418, 420, 465, 468, 471, 409, 201, 109 आरडब्ल्यू 34 और 37 आईपीसी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार किया जा रहा है। यह एक गैर जमानती अपराध है। उन्हें जमानत पर रिहा नहीं किया जा सकता है। सीआईडी के पुलिस उपाधीक्षक एम धनुंजयुडु द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, नायडू केवल अदालत के माध्यम से जमानत मांग सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsaap